पश्चिम बंगाल के दमकल मंत्री सुजीत बोस के आवास समेत

पश्चिम बंगाल केे मंत्री के आवास पर ईडी की तलाशी

बंगाल के दमकल मंत्री सुजीत बोस

पश्चिम बंगाल केे मंत्री के आवास पर ईडी की तलाशी 

पश्चिम बंगाल के दमकल मंत्री सुजीत बोस के आवास समेत उनके रैस्टोरेंट व दूसरे कई ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से एकसाथ व्यापक तलाशी की गई । राज्य के विभिन्न नगरपालिकाओं में गैरकानूनी तरीके से नियुक्ति के मामले में ईडी का तलाशी अभियान चल रहा है। ईडी ने इसके पहले भी मंत्री बोस के यहां तलाशी कर चुकी है।

नगरपालिकाओं में गैरकानूनी नियुक्ति का मामला 

मंत्री सुजीत बोस का कहना है कि ईडी को तलाश करने पर कोई सबूत नहीं मिला जिससे उन्हें कटघरे में खड़ा होना पड़े। ईडी उनके यहां पहले भी तलाशी कर चुकी है और उसके हाथ कोई सबूत नहीं लगा। मंत्री बोस का कहना है कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए परेशान करने के मकसद से उन्हें परेशान किया जा रहा है और उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। ईडी किसके इशारे पर ऐसा कर रही है, यह अब छिपा नहीं है।

जानकारों के मुताबिक ईडी अधिकारियों ने बड़ी तादाद में सुरक्षाकर्मियों को लेकर मंत्री बोस के साल्टलेक स्थित आवास और रेस्ट्रोरेंट की तलाशी की। रेस्टोरेंट के मैनेजर और कर्मचारियों से पूछताछ की गई । ईडी ने दक्षिण दमदम नगरपालिका के उपाध्यक्ष नेताओं दत्ता के यहां भी तलाशी ली। ईडी अधिकारियों का कहना है कि कई जरूरी कागजात के सिलसिले में यह तलाशी है।