बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व उमरिया के इको क्लब और बांसुर

मानव और वन्यजीवों के द्वंद्व को कम करने की कोशिश

Human–Wildlife Conflict

प्रकृति की पाठशाला में छात्रों की भागीदारी

इस प्रकृति की पाठशाला में शासकीय माध्यमिक शाला छतवा के 20, शासकीय हाई स्कूल महादेवा के 30 और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ताला के 25 विद्यार्थी शामिल हुए।

वन और वन्यजीव संरक्षण पर विशेष जागरूकता

इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए वन एवं वन्य प्राणियों के संरक्षण का जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

खेल-खेल में दिया गया पर्यावरण का संदेश

कार्यक्रम के दौरान चित्रकला प्रतियोगिता, मेंढक दौड़, बोरा दौड़, सांप-सीढ़ी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

‘मैं भी बाघ’ गीत से संरक्षण का संदेश

कार्यक्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ताला के विद्यार्थियों ने बाघ संरक्षण के महत्व को समझते हुए ‘मैं भी बाघ’ गीत पर प्रस्तुति दी और बाघ के महत्व को समझाया गया।

प्रतियोगिता विजेताओं को किया गया सम्मानित

इस दौरान प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तीसरा स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया।

जंगल भ्रमण से मिला जीवाश्मों का ज्ञान

इसके बाद विद्यार्थियों को बीट बराघाटी के वन क्षेत्र में पाई जाने वाली लकड़ी के जीवाश्म के संबंध में भ्रमण कर जानकारी भी दी गई।

पर्यावरण संरक्षण की शपथ

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई।

मानव-वन्यजीव द्वंद्व कम करने की पहल

इस कार्यक्रम को लेकर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के उप संचालक प्रकाश वर्मा ने कहा कि मानव-वन्य प्राणी द्वंद्व को कम करने के लिए इस तरह के आयोजन कराए जा रहे हैं। प्रकृति की पाठशाला के माध्यम से जंगल और वन्य प्राणियों के संरक्षण को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

यह भी पढ़े: विजय दिवस पर पीएम मोदी सहित अन्य नेताओं ने 1971 के युद्ध नायकों को दी श्रद्धांजलि

https://www.primenewsnetwork.in/india/pm-modi-and-other-leaders-pay-tribute-to-1971-war-heroes-on-vijay-diwas/101373