चुनाव आयोग (ECI) ने की एसआईआर के दूसरे फेज की घोषणा, प्रक्रिया 28 अक्टूबर से होगी शुरू
SIR Second Phase : CEC ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को कहा कि 28 अक्टूबर से 3 नवंबर 2025 तक इन्यूमेरेशन फॉर्म की प्रिटिंग और एसआईआर 2.0 के लिए BLO, ERO और DEO की ट्रेनिंग चलेगी. चुनाव आयोग (ECI) ने एसआईआर के दूसरे फेज की घोषणा की. इसमें देश के केंद्र शासित प्रदेश और 12 राज्य शामिल हैं.
CEC ज्ञानेश कुमार ने कहा कि 28 अक्टूबर से 3 नवंबर, 2025 तक इन्यूमेरेशन फॉर्म की प्रिटिंग और एसआईआर 2.0 के लिए BLO, ERO और DEO की ट्रेनिंग चलेगी. इसके बाद 4 नवंबर से 4 दिसंबर, 2025 तक बीएलओ घर-घर जाकर फॉर्म भरवाएंगे और 9 दिसंबर, 2025 को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की जाएगी, जिन राज्यों में अब SIR होने वाला है.
उन्होंने कहा कि उसकी मतदाता सूची आज सोमवार (27 अक्टूबर) की रात 12 बजे फ्रीज कर दी जाएगी और आज ही 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के करीब 51 करोड़ मतदाताओं के इन्यूमेरेशन फॉर्म प्रिंट किया जाएगा.

अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी
उन्होंने कहा कि इसके बाद 9 दिसंबर, 2025 से 8 जनवरी, 2026 तक दावे और आपत्तियां दर्ज करने की प्रक्रिया चलेगी और 9 दिसंबर, 2025 से ही 31 जनवरी, 2026 तक सुनवाई और सत्यावन किया जाएगा और अंत में 7 फरवरी, 2026 को सभी चयनित 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी.
CEC ज्ञानेश कुमार ने कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दूसरे फेज के लिए उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, गुजरात, गोवा, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी, अंडमान-निकोबार और लक्षद्वीप को चयनित किया गया है, जहां के करीब 51 करोड़ मतदाताओं के नाम, पता और अन्य जानकारियों का सत्यापन किया जाएगा.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/cm-mamata-banerjee-offered-prayers-to-the-sun-god-at-daighat/95599