यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी विनर एल्विश ने 'खरगोश जन

एल्विश यादव ने बनाई 'खरगोश जनता पार्टी', बोले- 'हम पेपर लीक कराएंगे'

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी का मजाक उड़ाने के बाद यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी विनर एल्विश ने अब 'खरगोश जनता पार्टी' बनाने की बात कही है। एल्विश ने AI जेनरेटेड पार्टी का एक मजेदार पोस्टर भी जारी किया है। पोस्टर के जरिए एल्विश यादव ने लोगों को जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की है। साथ ही 'फ्री गाजर' देने का ऑफर दिया है।

एल्विश ने कॉकरोच जनता पार्टी पर कसा तंज

एल्विश ने हाल ही में सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) पर तंज कसा था। उन्होंने CJP के 'मैनिफेस्टो' के तीन पॉइंट बताए थे- 'सबको फ्री टुकड़े, कैबिनेट मीटिंग्स फ्रिज के पीछे और जीरो पारदर्शिता। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है कि वे कॉकरोच जनता पार्टी वालों से अब बहस नहीं करते, क्योंकि वे 'बहस से अधिक पेस्ट-कंट्रोल' करते हैं। 

पार्टी के झंडे पर गाजर खाता खरगोश

एल्विश के जारी पोस्टर में पार्टी के झंडे पर गाजर खाता खरगोश नजर आ रहा है। जिस पर तीन चीजें लिखी हैं- ''गाजर हमारा हक है, स्पीड हमारी पहचान है, खरगोश एकता जिंदाबाद।'' एल्विश ने 'खरगोश जनता पार्टी' के लिए मजेदार नारा भी दिया हैः ''तेज दिमाग, लंबे कान, सबका विकास गाजर के साथ।''

तुम्हें जो पेपर चाहिए, उसको हम लीक करा देंगे- एल्विश

एक यूजर ने एल्विश की पार्टी की घोषणा पर कमेंट करके पूछा है कि ''नीट एग्जाम लीक का क्या? इकॉनमी के क्राइसिस का क्या?'' इस पर एल्विश ने जवाब देते हुए कहा है कि ''खरगोश जनता पार्टी को सपोर्ट कीजिए, तुम्हें जो पेपर चाहिए, उसको हम लीक करा देंगे।''