गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 10 नक्सली मारे गए, 1 करोड़ का इनामी बालकृष्ण भी ढेर
Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. इसमें जवानों ने 10 नक्सलियों को ढेर कर दिया है. जयपुर रेंज के आईपी अमरेश मिश्रा ने बताया कि गरियाबंद में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. रुक - रुक कर गोलीबारी हो रही है.
सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन की जानकारी दी, बताया कि सुरक्षाबलों ने खुफिया इनपुट के आधार पर बुधवार को ऑपरेशन शुरू किया. इसमें 10 नक्सलियों को ढेर कर दिया गया है. इसमें इनामी नक्सली मोडम बालकृष्ण भी शामिल है. इस पर 1 करोड़ का इनाम था. यह मुठभेड़ गरियाबंद क्षेत्र में हुई, जब सुरक्षाबलों ने नक्सलियों को घेर लिया. नक्सलियों की ओर से फायरिंग शुरू हो गई. जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया. इस ऑपरेशन में राज्य पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) और कोबरा बटालियन की टीमें शामिल थीं. 1 करोड़ का इनामी बालकृष्ण केंद्रीय समिति का एक वरिष्ठ सदस्य था.
एक शीर्ष पद पर था
गरियाबंद जिला नक्सली एक्टिविटियों का गढ़ माना जाता है. यहां सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ होती रहती है. हाल के समय में सुरक्षाबलों की तरफ से नक्सलवाद को कमजोर करने के लिए कई ऑपरेशन चलाए गए. मनोज उर्फ मोडेम बालकृष्ण नक्सली संगठन में एक शीर्ष पद पर था. इस पर कई गंभीर अपराधों का आरोप था. हत्या, लूट आदि है. 1 करोड़ का इनामी था. वह कई अपराधों में मास्टरमाइंड की भूमिका में था.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/pak-is-surviving-on-charity-switzerland-india-took-it-to-task-in-the-un/46525