कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर से खास बातचीत Exclushiv...
अमित मिश्र
Prime news से Exclushiv बातचीत में आजमगढ़ की राजनीति को लेकर मंत्री ओपी राजभर ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ समाजवादी पार्टी के नाम रजिस्ट्री नहीं है। समाजवादी पार्टी की गुंडई और जातिवाद से वहां के लोग त्रस्त हैं। अब वहां के लोगों को यह समझ आ गया है कि कोई नेता आ गया है जिसके साथ खड़ा होना है और समाजवादी पार्टी की तानाशाही को खत्म करना जरूरी है। वंदे मातरम को राष्ट्रगान जैसा प्रोटोकॉल दिए जाने पर मंत्री ओपी राजभर ने इसे बेहद सराहनीय कदम बताया और केंद्र सरकार की जमकर प्रशंसा की।
बजट-पेंशन पर राजभर का हमला
बजट को लेकर विपक्ष के सवालों पर मंत्री ने कहा कि उन्हीं के विधायक सरकार का धन्यवाद करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने साफ कहा कि वीडियो सदन की कार्यवाही का ही है, सब कुछ रिकॉर्ड में मौजूद है। दिव्यांग पेंशन को लेकर समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए मंत्री ओपी राजभर ने कहा कि जब सपा की सरकार थी तब जिनके हाथ-पैर सलामत थे उन्हें ज्यादा पेंशन मिलती थी और जिन दिव्यांगों के हाथ-पैर नहीं थे उन्हें केवल 300 रुपये दिए जाते थे। जबकि वर्तमान सरकार बजट लाकर दिव्यांगों सहित सभी को समान रूप से ₹1000 पेंशन दे रही है। PDA को लेकर मंत्री ओपी राजभर ने कहा कि समाजवादी पार्टी खुद PDA की सही परिभाषा नहीं बता पाती। कहीं P पंडित बताया जाता है, कहीं D दलित और कहीं A अल्पसंख्यक, पहले PDA की परिभाषा स्पष्ट करनी चाहिए।
ब्राह्मण बयान पर सियासत तेज
ब्राह्मण समाज को लेकर मंत्री ने कहा कि यदि देश में कोई सबसे विद्वान कौम है तो वह ब्राह्मण है, इस बात को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिद्ध किया है। उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि इटावा की घटना पर यादव को विद्वान बताने की बात करने वाले अखिलेश यादव ने खुद के गृह प्रवेश में ब्राह्मण पंडित से ही पूजा करवाई। विधायक और मंत्री के बीच विवाद के सवाल पर मंत्री ओपी राजभर ने कहा कि अगर विधायक मंत्री के पास नहीं जाएगा तो किसके पास जाएगा। वह पंचायती राज मंत्री हैं और उनके मंत्रालय से जुड़ा काम होगा तो विधायक और आमजन उनके पास आएंगे ही।
यह भी पढ़े: ऑटो सेक्टर में 18% बिक्री उछाल
https://www.primenewsnetwork.in/india/auto-sector-sales-jump-18-in-new-year/140454