उज्जैन। महाशिवरात्रि के अवसर पर शहर में आने वाले श

उज्जैन में पहली बार चलेगी डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस

Double Decker Bus

उज्जैन। महाशिवरात्रि के अवसर पर शहर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए इस बार खास व्यवस्था की गई है। शहर में पहली बार डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस चलाई जाएगी। श्रद्धालु इस बस में दो दिनों तक निशुल्क यात्रा कर सकेंगे।

श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर व्यवस्था

जानकारी के अनुसार, चेन्नई से एक डेमो बस उज्जैन बुलाई गई है, जिसे महाकाल मंदिर तक संचालित किया जाएगा। यह बस देश की पहली इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस बताई जा रही है। महाशिवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए यह विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि यातायात का दबाव कम हो और लोगों को सुविधाजनक सफर मिल सके।

बस में आधुनिक सुविधा व सुरक्षा फीचर्स

बस में आधुनिक सुविधाएं और सुरक्षा के सभी जरूरी फीचर्स उपलब्ध हैं। इलेक्ट्रिक होने के कारण यह पर्यावरण के अनुकूल भी है और प्रदूषण नहीं फैलाएगी। प्रशासन का मानना है कि इस पहल से श्रद्धालुओं को आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा और शहर में ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर रहेगी।

शहर के लिए नई शुरूआत

महाशिवरात्रि के पर्व पर लाखों श्रद्धालु उज्जैन पहुंचते हैं। ऐसे में डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस का संचालन शहर के लिए एक नई शुरुआत माना जा रहा है।

यह भी पढ़े: जबलपुर में एपस्टीन फाइल FIR दर्ज

https://www.primenewsnetwork.in/india/first-fir-filed-in-jabalpur-epstein-case/140677