दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी में पांच वर्षीय

दिल्ली में 10वीं मंजिल से गिरकर पांच वर्षीय बच्ची की मौत, बालकनी से हुआ दर्दनाक हादसा

Five-year-old girl dies after falling from 10th floor in Delhi

नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी स्थित कालकाजी एक्सटेंशन में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात एक दर्दनाक हादसे में पांच वर्षीय बच्ची की 10वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है, जबकि इलाके के लोगों ने बहुमंजिला इमारतों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

संतुलन बिगड़ने से 10वीं मंजिल से नीचे गिरी बच्ची 

मृतक बच्ची की पहचान वंशिका के रूप में हुई है। उसके पिता मिथुन दास गोविंदपुरी में मछली की दुकान चलाते हैं। परिजनों के अनुसार, देर रात बच्ची नींद से उठी और अपनी मां को तलाशने लगी। मां कमरे में नहीं मिली तो वह अकेले ही फ्लैट की बालकनी तक पहुंच गई। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह 10वीं मंजिल से नीचे गिर गई।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

हादसे के तुरंत बाद बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

यह भी पढ़ेंः   ट्रेडिंग के नाम पर 1.31 करोड़ की साइबर ठगी, सहारनपुर पुलिस ने दो शातिर जालसाज दबोचे