MEA on Nepal Situation : विदेश मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी, कहा - 'नेपाल में रहने वाले भारतीय सावधानी बरतें'
MEA on Nepal Situation : भारत सरकार ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है. हाल की स्थिति को देखते हुए अपने नागरिकों को यात्रा न करने की सहाल दी है. इंडिगो ने काठमांडू से आने - जाने वाली उड़ानें रद्द कर दी हैं. इंडिगो ने कहा कि काठमांडू में मौजूदा स्थिति को देखते हुए हवाई अड्डे को परिचालन के लिए बंद कर दिया गया है. परिणामस्वरूप, काठमांडू से आने-जाने वाली सभी उड़ानें फिलहाल स्थगित हैं. अगर आपकी यात्रा प्रभावित होती है, तो आप हमारी वेबसाइट पर जाकर वैकल्पिक उड़ान चुन सकते हैं या रिफंड का दावा कर सकते हैं. हम हालात पर कड़ी नजर रख रहे हैं और जल्द से जल्द परिचालन फिर से शुरू करने के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ कॉर्डिनेट कर रहे हैं.
भारतीय दूतावास के हेल्पलाइन नंबरों पर फोन करें
भारतीय विदेश मंत्रालय की तरफ से कहा गया कि नेपाल में बदलते हालात को देखते हुए भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे स्थिति स्थिर होने तक वहां की यात्रा न करें. वर्तमान में नेपाल में मौजूद भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने वर्तमान निवास स्थान पर ही रहें, सड़कों पर निकलने से बचें और पूरी सावधानी बरतें. नेपाल के अधिकारियों और काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास द्वारा जारी स्थानीय सुरक्षा सलाह का पालन करें. किसी भी सहायता की आवश्यकता हो तो कृपया काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास के हेल्पलाइन नंबरों पर फोन करें.
दरअसल नेपाल में 26 सोशल मीडिया ऐप्स पर बैन के विरोध में ये प्रदर्शन हुए. यह प्रदर्शन देखते ही देखते उग्र हो गया. नेपाल के प्रधानमंत्री ओली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. ओली ने कहा कि मौजूदा संकट का संवैधानिक समाधान निकल सके, इसलिए उन्होंने इस्तीफ़ा दिया है. हालांकि कि सोशल मीडिया ऐप्स पर बैन के फैसले को वापस लिया गया था. इसके बाद भी हिंसा थम नहीं रही है.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/vice-president-election-voting-for-the-vice-president-election-will-continue/46280