अमेरिका के 500 प्रतिशत टैरिफ वाले बिल पर विदेश मंत्रालय का जवाब, जानें क्या कहा?
MEA : भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को साप्ताहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. अमेरिका के 500 प्रतिशत टैरिफ वाले बिल पर विदेश मंत्रालय ने कहा कि जिस बिल की बात आप कर रहे हैं, ये प्रस्तावित बिल है, उसके बारे में हमें पता है, इस बिल से जुड़ी गतिविधियों को हम ध्यान से देख रहे हैं, साथ ही साथ मैं आपको बताना चाहूंगा कि जहां तक ऊर्जा स्रोतों का सवाल है. उससे आप भलीभांति वाकिफ हैं कि हमारा क्या रवैया है? जैसा कि हमारा एप्रोच होता है. वैश्विक बाजार में क्या परिस्थिति है? क्या माहौल है?
विदेश मंत्रालय ने कहा कि हमारे, जो 1.4 अरब लोग हैं. उनको किस प्रकार से सस्ते दाम पर ऊर्जा मुहैया कराया जाए? इन दोनों चीजों को देखकर हम अपनी रणनीति और स्ट्रैटेजी तय करते हैं. मैंने उन टिप्पणियों को देखा है, भारत और अमेरिका पिछले साल 13 फरवरी से ही एक द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत करने के लिए प्रतिबद्ध थे.
'2025 में प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच 8 बार फोन पर बात'
विदेश मंत्रालय ने कहा कि तब से दोनों पक्षों ने एक संतुलित और लाभकारी व्यापार समझौते पर पहुंचने के लिए कई दौर की बातचीत की है, कई मौके पर हम समझौते के करीब पहुंचे हैं, रिपोर्ट की गई टिप्पणियों में इन चर्चाओं का जो विवरण दिया गया है. वो ठीक नहीं है. हम दो पूरक इकोनॉमी के बीच पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यापारिक समझौते में रुचि रखते हैं और इसे संपत्र करने की आशा रखते हैं, संयोग से 2025 में प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच 8 बार फोन पर बात की, जिसमें हमारी व्यापक साझेदारी के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई है.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/electric-vehicle-plant-inaugurated-in-lucknow-cm-yogi-said/104218