विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार दूसरे हफ्ते गिरावट
विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार दूसरे हफ्ते गिरावट
फारेक्स रिजर्व 5.62 अरब डॉलर कम होकर 690 अरब डॉलर से नीचे पहुंचा
मुंबई। वैश्विक स्तर पर व्यापारिक उथल पुथल के बीच भारत के विदेशी विदेशी मुद्रा भंडार में एक फिर कमी देखने को मिली है। यह लगातार दूसरा सप्ताह है जबकि इसमें भारी कमी हुई है। देश का विदेशी मुद्रा यानी फॉरेक्स भंडार 31 अक्तूबर को समाप्त सप्ताह में 5.62 अरब डॉलर घटकर 690 अरब डॉलर से नीचे 689.73 अरब डॉलर पर आ गया। इससे पहले के सप्ताह में यह 6.92 अरब डॉलर घटकर 695.35 अरब डॉलर रहा था। बीते 31 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह के दौरान अपने भंडार में $5.6 billion की कमी आई है। इससे एक सप्ताह पहले भी अपने विदेशी मुद्रा भंडार में $6.93 billion की कमी हुई थी। गौरतलब है कि इससे पहले 27 सितंबर 2024 को समाप्त सप्ताह के दौरान अपना विदेशी मुद्रा भंडार $704.885 billion के रिकार्ड उच्चतम स्तर पर था।
भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार विगत हफ्तों में भारत की विदेशी मुद्रा आस्तियों (FCAs) में भी कमी हुई है। 31 अक्टूबर 2025 को समाप्त सप्ताह के दौरान अपने FCAs में $1.957 billion की कमी हुई है। इससे एक सप्ताह पहले तो इसमें $3.862 billion की तगड़ी गिरावट हुई थी। अब अपना एफसीए भंडार घट कर $564.591 Billion रह गया है। उल्लेखनीय है कि देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा आस्तियां या फॉरेन करेंसी असेट (FCA) एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। डॉलर में अभिव्यक्त किये जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसे गैर अमेरिकी मुद्राओं में आई घट-बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है। आरबीआई नियमित रूप से विदेशी मुद्रा बाजार पर नजर रखता है और जरूरत पड़ने पर दखल देता है ताकि बाजार में अनावश्यक उथल-पुथल न हो। ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि रुपये की कीमत में ज्यादा तेज उतार-चढ़ाव न हो।
विशेष निकासी अधिकार (एसडीआर) भी 1.9 करोड़ डॉलर घटकर 18.64 अरब डॉलर रहा। हालांकि, 31 अक्तूबर मे वाले सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष में भारत का आरक्षित भंडार 16.4 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.77 अरब डॉलर रहा। डॉलर के संदर्भ में व्यक्त विदेशी मुद्रा संपत्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड व येन जैसी गैर-अमेरिकी इकाइयों के मूल्यवृद्धि या मूल्यहास का प्रभाव शामिल होता है।
वैश्विक बाजार में ऐतिहासिक तेजी के बाद अब नरमी दिख रही है। इसका असर अपने स्वर्ण भंडार के वैल्यूएशन पर भी पड़ा है। रिजर्व बैंक के मुताबिक बीते 31 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह के दौरान अपने सोने के भंडार की वैल्यू में $3.81 billion की कमी हुई है। सोने में गिरावट से एक सप्ताह पहले भी इसमें $3.01 billion की कमी हुई थी। इसी के साथ अब अपना सोने का भंडार का वैल्यू घट कर USD 101.726 billion का रह गया है। उल्लेखनीय है कि इस समय आरबीआई के पास सोने का भंडार 880 टन के पार चला गया है। हाल में आरबीआई ने विदेश में रखा सोना स्वदेश मंगाया है। सोने की वैल्यूएशन देश के कुल फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व का 14.7 फीसदी से कुछ ज्यादा बैठता है। लेकिन अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत घटने से अपना स्वर्ण भंडार का वैल्यू घटा हुआ दिख रहा है।
यह भी पढ़ेंः
बांग्लादेश की सीमा पर बढ़ी निगरानी और धरपकड़
https://www.primenewsnetwork.in/india/parliament-session-began-01-december/96948
भाजपा का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार चुनाव के बाद: राजनाथ
https://www.primenewsnetwork.in/india/bjp-prsident-rajnath-singh/96970