8.2 प्रतिशत GDP ग्रोथ, पीएम मोदी बोले - 'हमारी सरकार सुधारों को आगे बढ़ाती रहेगी'
PM Modi : पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ट्वीट किया, उन्होंने लिखा कि 2025-26 के Q2 में 8.2% GDP ग्रोथ बहुत अच्छी बात है. यह विकास को बढ़ावा देने वाली नीतियों और सुधारों का असर है. यह हमारे लोगों की कड़ी मेहनत और हिम्मत को भी दिखाता है. हमारी सरकार सुधारों को आगे बढ़ाती रहेगी और हर नागरिक के लिए 'ईज ऑफ लिविंग' को मजबूत करेगी.
भारत की GDP
भारत की जीडीपी ग्रोथ में जबरदस्त उछाल आया है. चालू वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ 8.2 फीसदी है. पिछले साल की इसी अवधि में जीडीपी 5.6 फीसदी थी. सांख्यिकी मंत्रालय ने शुक्रवार को जानकारी दी. विनिर्माण और निर्माण और टर्शियरी सेक्टरों कमाल किया है. देश की जीडीपी में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर 14% हिस्सेदारी रखता है. इस सेक्टर में जबरदस्त उछाल आया है. 9.1% की बढ़ोतरी हुई है. इस सेक्टर में जबरदस्त उछाल आया है. 9.1% की बढ़ोतरी हुई है. पिछले साल की इसी तिमाही की बात करें तो 2.2% की बढ़ोतरी थी. सेवा सेक्टर में 10.2% की बढ़ोतरी हुई है.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/cji-said-i-am-here-for-the-poorest-litigant/99202
CJI : CJI सूर्यकांत ने शुक्रवार को कहा कि मेरी अदालत में कोई लग्जरी मुकदमेबाजी नहीं है. ऐसे मामले अमीर लोग ही लड़ते हैं. मैं आपको बता दूं. मैं यहां सबसे छोटे, सबसे गरीब पक्षकार के लिए हूं. अगर जरूरत पड़ी तो मैं उनके लिए आधी रात तक यहां बैठूंगा. CJI ने एक याचिका की सुनवाई के दौरान कहा.