मशहूर भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर और कपिल देव सह

इमरान खान की गिरती सेहत पर सुनील गावस्कर और कपिल देव समेत 14 दिग्गजों ने जताई चिंता

Global Cricket Legends Unite Over Imran Khan’s Declining Health in Prison

नई दिल्ली। मशहूर भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर और कपिल देव सहित 12 अन्य पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ियों ने जेल में बंद क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान की बिगड़ती सेहत पर गहरी चिंता जताई है। चौदह पूर्व कप्तानों के ग्रुप ने एक पत्र लिखकर पाकिस्तान सरकार से 73 वर्षीय खान को अंतरराष्ट्रीय स्तर के हिसाब से उचित चिकित्सा सहायता, पारादर्शी कानूनी तरीके और अच्छी हालत देने की अपील की।

85% तक गई दाहिनी आंख की रोशनी, मेडिकल लापरवाही के आरोप

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 1992 वर्ल्ड कप जीतने वाले कप्तान और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री, इमरान खान के दाहिनी आंख की लगभग 85 प्रतिशत रोशनी चली गई है। उनकी इस स्थिति के लिए रावलपिंडी की अदियाला जेल में कस्टडी के दौरान मेडिकल लापरवाही को जिम्मेदार बताया गया है।

इमरान के सम्मान और न्यायपूर्ण व्यवहार की अपील

पत्र में कहा गया है कि इमरान खान जैसे कद के इंसान के साथ एक पूर्व नेशनल लीडर और ग्लोबल स्पोर्टिंग आइकॉन के तौर पर इज्ज़त और बेसिक मानवीय लिहाज़ से पेश आना चाहिए। पत्र में अधिकारियों से शालीनता और न्याय के सिद्धांतों को बनाए रखने के लिए कहा गया। इस पत्र पर माइकल एथरटन, एलन बॉर्डर, माइकल ब्रियरली, ग्रेग चैपल, इयान चैपल, बेलिंडा क्लार्क, डेविड गॉवर, किम ह्यूजेस, नासिर हुसैन, क्लाइव लॉयड, स्टीव वॉ और जॉन राइट ने भी साइन किए हैं। गौरतलब है कि 2023 में, पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री को भ्रष्टाचार के एक मामले में 14 साल जेल की सज़ा सुनाई गई थी।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/indiafrance-boost-defence-ties-with-h125-helicopter-assembly-line-launch/144386

आसमान में मेक इन इंडिया: कर्नाटक में एच-125 हेलीकॉप्टर निर्माण इकाई का शुभारंभ