कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के बढ़ते प्रभाव के बीच ई-

'Gmail' भी अब हो रहा है स्मार्ट, करेगा पर्सनल असिस्टेंट की तरह काम

Gmail is getting smarter, working like a personal assistant

नई दिल्ली। कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के बढ़ते प्रभाव के बीच "ई-मेल" की सेवाएं भी स्मार्ट होने लगी हैं। इस दिशा में गूगल ने बड़ी पहल की है। गूगल ने Gmail यूजर्स के लिए जेमिनी - आधारित नए AI फीचर्स लॉन्च करने की घोषणा की है। इनमें सबसे खास है AI Inbox, जो यूजर्स को ईमेल से जुड़ी जरूरी जानकारी, टू-डू लिस्ट और प्राथमिकताओं को समझने में मदद करेगा।

पर्सनल असिस्टेंट की तरह काम करनेगा गूगल का नया फीचर

गूगल ने नये फीचर्स की जानकारी देते हुए बताया कि Gmail इनबॉक्स अब न सिर्फ ईमेल रिसीव करेगा, बल्कि एक पर्सनल असिस्टेंट की तरह यह भी बताएगा कि कौन सा ईमेल आपके लिए ज्यादा जरूरी है। साथ Gmail यह भी बतायेगा कि किन लोगों से आप अक्सर बात करते हैं और किसे प्राथमिकता दी जानी चाहिए। यह पूरा प्रोसेस यूजर की प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित तरीके से किया जाएगा।

जैमिनी 3 की रीजनिंग पावर पर काम करेगा नया इनबॉक्स

गूगल ने बताया कि, यह नया इनबॉक्स जैमिनी 3 की रीजनिंग पावर पर काम करेगा। इससे यह ईमेल की लिस्ट दिखाने के बजाय कॉन्टेक्स्ट के हिसाब से जरूरी एक्शन सुझाएगा। अब आपको पुराने ईमेल ढूंढने के लिए कीवर्ड सर्च करने या मैन्युअली स्क्रॉल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जीमेल के सर्च बॉक्स में साधारण भाषा में सवाल पूछ सकेंगे। जैमिनी की रीजनिंग पावर आपके पुराने ईमेल को एनालाइज करेगी और सटीक जानकारी ढूंढकर सीधे जवाब देगी।

सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध करा दिया गया है ‘Help Me Write’

गूगल के सभी यूजर्स के लिए ‘Help Me Write’ फीचर भी उपलब्ध करा दिया गया है, जिससे ईमेल लिखना, सुधारना और प्रोफेशनल बनाना आसान हो जाएगा। इसके अलावा नए  Suggested Replies  फीचर से एक क्लिक में सही और प्रोफेशनल रिप्लाई मिल सकेगा। इसके अलावा 'स्मार्ट रिप्लाई' को अपग्रेड कर 'सजेस्टेड रिप्लाई' कर दिया गया है। यह आपकी बातचीत के संदर्भ को समझेगा और आपके पुराने लिखने के तरीके (टोन) को मैच करते हुए जवाब सुझाएगा। यानी यह आपकी स्टाइल में ही ईमेल ड्राफ्ट करने में मदद करेगा। जहां कई फीचर्स फ्री किए गए हैं, वहीं कुछ खास टूल्स अभी भी पेड सब्सक्राइबर्स के लिए रखे गए हैं।

'प्रूफरीड' फीचर स्टाइल और टोन में भी सुधार का देता है सुझाव

गूगल के मुताबिक एक अन्य 'प्रूफरीड' फीचर, जो ग्रामर चेक के साथ-साथ स्टाइल और टोन में सुधार के सुझाव देता है, केवल 'गूगल एआइ प्रो' और 'अल्ट्रा' सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध होगा। नेचुरल लैंग्वेज में सवाल पूछने वाला फीचर फिलहाल केवल अमरीका में प्रीमियम सब्सक्राइबर्स को मिलेगा। ये नए फीचर्स फिलहाल अमेरिका में Gmail यूजर्स और Google AI Pro व Ultra सब्सक्राइबर्स के लिए शुरू किए गए हैं। कंपनी आने वाले महीनों में इसे अन्य भाषाओं और देशों में भी लॉन्च करेगी।

 AI Inbox फीचर खुद पहचान करेगा ज्यादा जरूरी ईमेल

गूगल के मुताबिक,  AI Inbox एक पर्सनल डिजिटल असिस्टेंट की तरह काम करेगा। यह खुद पहचान करेगा कि कौन-से ईमेल ज्यादा जरूरी हैं। AI Inbox यूजर्स को लंबे ईमेल थ्रेड्स का छोटा और आसान सार (Summary) भी देगा ताकि जरूरी बातें तुरंत समझ में आ सकें। साथ ही, अगर यूजर अपने इनबॉक्स से कोई सवाल पूछता है तो Gmail Gemini AI की मदद से सीधा और आसान जवाब देगा।

गूगल ने बताया कि आज दुनिया भर में तीन अरब से ज्यादा लोग Gmail का इस्तेमाल करते हैं और AI पहले से ही स्पैम रोकने और स्मार्ट रिप्लाई जैसी सुविधाओं में अहम भूमिका निभा रहा है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/venezuela-begins-process-to-release-political-prisoners/104474

वेनेजुएला में शुरू हुई राजनीतिक कैदियों की रिहाई की प्रक्रिया