सरकार का बड़ा फैसला, LPG सिलेंडर की बुकिंग का बढ़ाया गया समय
India LPG Cylinder News : मिडिल ईस्ट में चल रही जंग के बीच सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग का समय बढ़ गया है. पहले सिलेंडर की बुकिंग का समय 21 दिन था. अब इसे 25 दिन कर दिया गया है. ब्लैक मार्केटिंग और होर्डिंग पर यह फैसला लिया गया.
सरकार ने बताया कि अभी तक घरेलू गैस या डीजल - पेट्रोल की कमी नहीं है. तीन दिन पहले ही पेट्रोलियम मंत्रालय ने एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग का समय बढ़ाया था. जिसे 15 दिन से बढ़ाकर 21 दिन कर दिया गया था. एक बार फिर इसे बढ़ाया गया है. अब दूसरा सिलेंडर बुक करते समय 24 दिन का अंतर ध्यान में रखना होगा.
एलपीजी का 14.2 किलोग्राम का सिलेंडर
आईओसी के मुताबिक, दिल्ली में अब गैर सब्सिडी वाले एलपीजी का 14.2 किलोग्राम का सिलेंडर की बात करें तो 913 रुपये में मिलेगा, जबकि पहले इसकी कीमत 853 रुपये थी. एक साल में ऐसा दूसरी बार हुआ है, जब एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ोतरी हुई है. एलपीजी सिलेंडर में बढ़ोतरी 7 मार्च से लागू हो गई है.
इससे पहले पिछले साल सिलेंडर में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी. आईओसी की वेबसाइट के मुताबिक, मुंबई में गैर - सब्सिडी वाली एलपीजी की बात करें तो 912.50 रुपये कर दी गई. कोलकाता की बात करें तो 939 रुपये कर दी गई. चेन्नई की बात करें तो 928.50 रुपये कर दी गई.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/chief-election-commissioner-shown-black-flag-go-back-slogans/148067