संसद के मॉनसून सत्र के तीसरे हफ्ते में सरकार लोकसभ

लोकसभा में सोमवार को पेश हो सकते हैं इंडियन स्टैटिस्टिकल इंस्टीट्यूट और बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल

Parliament of India (File Photo)

नई दिल्ली। सोमवार से शुरू हो रहे मॉनसून सत्र के तीसरे हफ्ते में सरकार अपने विधायी एजेंडे को आगे बढ़ा सकती है। लोकसभा में दो बिल पेश किए जाने हैं और एक बिल को सदन से पास कराने की योजना है। 'इंडियन स्टैटिस्टिकल इंस्टीट्यूट बिल, 2026' और 'बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, 2026' को पेश करने के लिए लिस्ट किया गया है।

विपक्ष के विरोध से प्रभावित हुई कार्यवाही

एजेंडे में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का एक बयान भी शामिल है, जिसमें 2022-23 के लिए अतिरिक्त अनुदान की मांगें (Demands for Excess Grants) बताई गई हैं। NEET-UG पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर हो रहे विरोध प्रदर्शन से जुड़ी विपक्ष की मांगों के कारण मॉनसून सत्र में बार-बार कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी है।

हंगामे के बीच अहम विधेयकों को पास कराने की चुनौती

सूत्रों के मुताबिक, सरकार आने वाले हफ्ते में लोकसभा में 'फॉरेन कॉन्ट्रिब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट अमेंडमेंट बिल' पेश कर सकती है। सरकार 'रजिस्ट्रेशन ऑफ बर्थ्स एंड डेथ्स (अमेंडमेंट) बिल, 2026' और 'सुप्रीम कोर्ट (नंबर ऑफ जजेज) अमेंडमेंट बिल, 2026' को भी पास कराने की कोशिश करेगी। बता दें कि संसद का मॉनसून सत्र 20 जुलाई को शुरू हुआ था और यह 13 अगस्त तक चलेगा। ​(भाषांतर: Ravi Pandey । इनपुट: ANI)

यह भी पढ़ें: लोकसभा में पास हुआ पब्लिक एग्जामिनेशन अमेंडमेंट बिल 2026, पेपर लीक पर 10 साल की जेल और 10 करोड़ तक का जुर्माना