राज्यपाल सी वी आनंद बोस ने कहा कि पश्चिम बंगाल में

राज्यपाल : पश्चिम बंगाल की हिंसा और भ्रष्टाचार, दो बड़ी समस्याएं

Governor C V Anand Bose

जादवपुर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में पहुंचे राज्यपाल

राज्यपाल सी वी आनंद बोस ने जादवपुर विश्वविद्यालय में वार्षिक दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया। उनके सामने छात्र संगठन एसएफआई के सदस्यों ने छात्र संघ के चुनाव की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

जादवपुर विश्वविद्यालय को बताया प्रतिष्ठित संस्थान

राज्यपाल बोस ने जादवपुर विश्वविद्यालय को प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय बताया और कहा कि प्रमुख संस्थान अपनी अकादमिक उत्कृष्टता और प्रतिभाशाली छात्रों के लिए राष्ट्र का गौरव हैं। राज्यपाल ने कहा कि विश्वविद्यालयों के परिसरों को अवांछित तत्वों से मुक्त रखा जाना चाहिए। परिसर में किसी भी तरह की हिंसा की वारदात नहीं होनी चाहिए।

दो छात्रों की मौत पर जताया दुख

पत्रकारों से बातचीत में जादवपुर विश्वविद्यालय में दो छात्रों की अप्राकृतिक मौत के बारे में पूछे जाने पर राज्यपाल बोस ने मौतों को दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए विश्वविद्यालयों के परिसर में बाहरी लोगों को रहने से रोकना चाहिए।

यह भी पढ़े: सीईओ का दावा: सभी पर्यवेक्षक स्थानीय

https://www.primenewsnetwork.in/india/ceo-denies-mamata-claim-on-observers/102426