Bihar election 2025 : सीएम योगी ने सोमवार को कहा क

दरभंगा में सीएम योगी ने कहा - पप्पू टप्पू और अप्पू के नाम पर इंडिया गठबंधन तीन बंदर की जोड़ी

दरभंगा में सीएम योगी ने कहा - 'पप्पू टप्पू और अप्पू के नाम पर इंडिया गठबंधन तीन बंदर की जोड़ी

CM Yogi in Darbhanga : सीएम योगी ने सोमवार को कहा कि आपने गांधी जी के तीन बंदरों के बारे में सुना होगा. इंडी गठबंधन के तीन बंदर आ गए. पप्पू, टप्पू और अप्पू के नाम पर यह गठबंधन तीन बंदर की जोड़ी है. सीएम योगी ने बिहार के दरभंगा में जनसभा को संबोधित किया. 

सीएम योगी ने कहा कि सीतामढ़ी में मां जानकी का भी मंदिर बन रहा है. अब दोनों को जोड़ने के लिए राम जानकी मार्ग के निर्माण का काम भी युद्ध स्तर पर शुरू हो गया है. उन्होंने मखाना बोर्ड के गठन से लेकर लाख की चूड़ियों को पहचान दिलाने तक, सड़क से लेकर वायु और जलमार्ग तक, एनडीए सरकार के प्रयास पर बात की. डबल इंजन की सरकार होती है तो ऐसे ही विकास की बहार होती है. अयोध्या से संदेश लेकर मां जानकी की धरती पर आया हूं. डबल इंजन सरकार योजनाओं का लाभ हर तबके को दे रही है.

सीएम योगी ने कहा कि पप्पू सच बोल नहीं सकता. टप्पू सच देख नहीं सकता. अप्पू सच सुन नहीं सकता. ये इंडी गठबंधन के तीन बंदरों की जोड़ी बिहार में खानदानी माफिया को अपना शागिर्द बनाकर सुरक्षा में सेंध लगाने का काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि आरजेडी की सरकार के समय बिहार के अंदर 70 से अधिक नरसंहार की घटनाएं हुई थीं. ये जाति को जाति से लड़ाते थे. कट्टा-बंदूक लेकर बिहार की व्यवस्था को धूमिल करने का काम किया था.

घुसपैठियों को संरक्षण देने वाले तत्वों को पनपने नहीं देना

उन्होंने कहा कि घुसपैठियों को संरक्षण देने वाले तत्वों को पनपने नहीं देना. एनडीए की विजय को बिहार की विजय से जोड़कर देखना होगा. बंटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं. एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे. घुसपैठियों को संरक्षण देने वाले तत्वों को पनपने नहीं देना है.

सीएम योगी ने कहा कि अब यहां कोई दंगा, नरसंहार, अराजकता नहीं है. हमारी मिथिला भी चंगा है. विकास के पथ पर आगे बढ़ने का काम कर रही है. ये धरती इतनी महत्वपूर्ण है. इन्होंने राम के अस्तित्व पर प्रश्नचिह्न खड़ा करके हमारी आस्था के साथ खिलवाड़ किया था कि राम हैं ही नहीं. राम मंदिर के रथ को रोकने का पाप करने का, दंगों की आग में झोंकने का पाप किया था.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/a-massive-fire-broke-out-in-the-garib-rath-train-going-from/94531