IND vs AUS 2nd T20 Match : ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट

IND vs AUS 2nd T20 Match : ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 4 विकेट से हराया, सीरीज में 1 -0 से बनाई बढ़त

IND vs AUS 2nd T20 Match : ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 4 विकेट से हराया, सीरीज में 1 -0 से बनाई बढ़त

IND vs AUS 2nd T20 Match : ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट से मैच जीत लिया है. मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में टी20 का दूसरा मुकाबला हुआ. ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारतीय टीम 18.4 ओवर ही खेल पाई और 125 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ 6 विकेट खोकर 126 रन बनाकर मैच पर कब्जा कर लिया, महज 14 ओवर में ही मैच जीत लिया. संजू सैमसन (2) रन बनाकर आउट हो गए. शुभमन गिल 5 रन बनाए. शिवम दुबे 4 रन बनाकर आउट हो गए. अक्षर पटेल (7), तिलक वर्मा (0) पर आउट हो गए. अभिषेक शर्मा और हर्षित राणा के बीच 56 रनों की साझेदारी हुई. अभिषेक ने शानदार बैटिंग की. उन्होंने 68 रन बनाए. 

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जोश हेजलवुड ने 3, बार्टलेट व एलिस ने 2-2 विकेट लिए. ऑस्ट्रे्ेलिया की तरफ से शुरुआत अच्छी हुई. स्पिनर के सामने मेजबान टीम मुश्किलों में दिखी. ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी की बात करें तो हेजलवुड ने तीन विकेट लिए हैं. जेवियर बार्टलेट और नाथन एलिस को दो-दो विकेट लिए, एक विकेट मार्नस स्टोयनिस ने झटका है. 5 मैचों की टी20 सीरीज हो रही है. पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था. सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने 1 - 0 से बढ़त बना ली है. जेवियर बार्टलेट और नाथन एलिस को दो-दो विकेट लिए, एक विकेट मार्नस स्टोयनिस ने झटका है

भारत की टीम 

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.

ऑस्ट्रेलिया की टीम

मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, मिचेल ओवन, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू शॉर्ट, जैवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, मैथ्यू कुहनैमैन, जोश हेजलवुड.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/supports-freedom-of-navigation-and-adherence-to-international-law/96054