भारत - ऑस्ट्रेलिया टी 20 मैच बारिश से रद्द
भारत - ऑस्ट्रेलिया टी 20 मैच बारिश से रद्द
भारत ने 9.4 ओवर तक बल्लेबाजी की और 97 रन बनाए
कैनबरा, ऑस्ट्रेलिया भारत और ऑस्ट्रेलिया बीच राजधानी कैनबरा में खेला गया पहला टी20 मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। बारिश की वजह से इस मैच को बीच में ही बिना किसी नतीजे के रद्द घोषित कर दिया गया।
भारत ने टी20 मैच में पहले बल्लेबाजी शुरू की। बारिश से प्रभावित मैच को घटाकर 18-18 ओवर प्रति टीम कर दिया गया था। भारत की तरफ से शुभमन गिल और सूर्यकुमार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तेजी से रन बनाए और आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी। जहां भारत ने 9.4 ओवर तक बल्लेबाजी की और 97 रन बनाए थे। इसके बाद बारिश ने मैच में खलल डाला और 9.4 ओवर से आगे का खेल नहीं हो सका। इस दौरान भारत अच्छी लय में दिख रहा था, खासकर कप्तान सूर्यकुमार यादव शानदार फॉर्म में दिख रहे थे।
दोनों देश पांच मैचों की टी20 सीरीज में एक दूसरे के खिलाफ भिड़ेंगे। इससे पहले भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गयी जहां, उसे 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था।
भारत और ऑस्ट्रेलियाई के बीच अगला मैच मेलबर्न में 31 अक्टूबर को खेला जाएगा। दोनों टीमें ऑस्ट्रेलियाई राजधानी से अगले मैच डेस्टिनेशन के लिए रवाना हो गईं। टीमें अगले मैच के लिए मेलबर्न में बेहतर मौसम की उम्मीद कर रही हैं।