भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 140 रन से हराया, मेजबान टीम को दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त
IND vs WI : भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद में खेला गया पहला क्रिकेट टेस्ट मैच तीसरे दिन ही जीत लिया। भारतीय टीम ने एकतरफा मुकाबले में वेस्टइंडीज को पारी और 140 रन से हरा दिया। रविन्द्र जडेजा अपने आलराउंड प्रदर्शन से इस मैच में हीरो बनकर उभरे। जदेजा ने पहली पारी में शतक जमाने के बाद विकेटों का भी चौका लगाया। सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 10 अक्टूबर को दिल्ली में खेला जाएगा।
रविन्द्र जडेजा ने दूसरी पारी में चार विकेट लिए। जडेजा का साथ सिराज ने निभाया और वह तीन विकेट अपने नाम करने में सफल हुए। वहीं, कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव ने दो और वाशिंगटन सुंदर को एक विकेट मिला। जसप्रीत बुमराह दूसरी पारी में एक भी सफलता हासिल नहीं कर सके। मैच में स्पिनर्स ने मिलकर कुल 7 विकेट चटकाए।
शुभमन गिल की कप्तानी में भारत की अपने घर में यह पहली जीत है। पहली पारी में 161 रन बनाने वाली वेस्टइंडीज की टीम दूसरी पारी में महज 146 रन पर ढेर हो गई। इससे पहले भारत ने आज सुबह पहली पारी 5 विकेट पर 448 रन के स्कोर पर घोषित कर दी थी। भारत ने दिन के खेल की शुरुआत से पहले अपनी पहली पारी कल के स्टोर पांच विकेट पर 448 रन पर घोषित कीध्य दी थी। इस प्रकार भारत को वेस्टइंडीज पर 286 रनों की बढ़त हासिल हुई थी। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम पूरे दो सत्र भी बल्लेबाजी नहीं कर सकी और उसकी दूसरी पारी 146 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने इस तरह दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है।
वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी टेस्ट मैच की दोनों पारियों में काफी खराब रही और तीनों दिन भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा रहा। वेस्टइंडीज के लिए दूसरी पारी में एलिका अथानाजे ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाए, जबकि जस्टिन ग्रीव्स ने 25, जेडन सील्स ने 22, जोहान लेन ने 14, जॉन कैंबेल ने 14, तेगनारायण चंद्रपॉल ने 8, ब्रेंडन किंग ने 5, रोस्टन चेज ने 1 और शाई होप ने 1 रन बनाए। वहीं, खैरी पियरे 13 रन बनाकर नाबाद लौटे।
मैच में भारतीय खिलाड़ियों के व्यक्तिगत प्रदर्शन की बात करें तो विराट कोहली और रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में रवींद्र जडेजा अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहे हैं। रविन्द्र जदेजा ने अपने टेस्ट करियर का छठा शतक जड़ा। उन्होंने इस दौरान दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी को टेस्ट में छक्कों के मामले में पीछे छोड़ दिया। धोनी ने टेस्ट में 78 छक्के लगाए थे। लेकिन जडेजा ने ममैच में 79 वां थक्का जड़कर धोनी को पीछे छोड़ दिया। टेस्ट क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग के नाम है। सहवाग ने 91 छक्के जड़े हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर विकेटकीपर ऋषभ पंत हैं जिनके नाम टेस्ट में 90 छक्के दर्ज हैं वहीं रोहित शर्मा 88 छक्कों के साथ तीसरे नंबर पर हैं।
भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल ने 9 साल बाद भारत में टेस्ट शतक जड़ा। पहले दिन फिफ्टी जमाकर लौटे केएल राहुल ने दूसरे दिन आकर सेंचुरी ठोक दी। केएल राहुल ने टेस्ट में अपना 11वां शतक जमाया और भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ बढ़त दिलायी। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में केएल राहुल ने 101 गेंद का सामना करने के बाद 6 चौके लगाते हुए अपनी फिफ्टी पूरी की। इसके बाद अपनी पारी को बड़े आराम से आगे बढ़ाया और 53 रन के स्कोर पर नाबाद लौटे। दूसरे दिन आकर उन्होंने चौके के साथ शुरुआत की और ठोक डाला टेस्ट करियर का 11वां शतक। 1190 बॉल खेलने के बाद 12 चौके जमाते हुए केएल राहुल ने इस शतक को पूरा किया। इससे पहले राहुल ने दिसंबर 2016 में केएल राहुल ने चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट शतक जमाया था।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/rapid-spread-of-new-covid-variants-in-america/77631