भारत से अमेरिका को निर्यात पांच माह में 28.5 फीसदी घटा
India exports : भारत के सबसे नई बड़े विदेशी बाजार अमेरिका को निर्यात में तेज गिरावट आई है। इसका प्रमुख कारण अमेरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा भारत पर हाल में टैरिफ में की गयी में भारी वृद्धि है। हालांकि दोनों देशों के बीच चल रही ट्रेड वार्ता में प्रगति को देखते हुए आने वाले दिनों में सुधार की उम्मीद है।
आर्थिक थिंक टैंक ग्लोबल ट्रेंड रिसर्च इनिशिएटिव (जीटीआरआई) अमेरिकी निर्यात को लेकर हाल ही में आंकड़े जारी किये हैं। जीटीआरआई की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले पांच महीनों यानी मई से अक्टूबर के बीच अमेरिका को भारतीय निर्यात में 28.5 प्रतिशत की कमी आई। मई 2025 में भारत ने अमेरिका को 8.83 अरब डालर का वस्तु निर्यात किया था, जो अक्टूबर में घटकर 6.31 अरब डालर रहा गया है।
जीटीआरआई का कहना है कि यह गिरावट अमेरिका में अमेरिका में टैरिफ में तेजी से वृद्धि के बाद आई, जो दो अप्रैल को 10 प्रतिशत से शुरू होकर सात अगस्त को 25 प्रतिशत और अगस्त के अंत तक बढ़कर 50 प्रतिशत तक पहुंच गया था। इसके सापेक्ष अमेरिकी बाजार में चीन की वस्तुओं पर 30 प्रतिशत और जापान की वस्तुओं पर केवल 15 प्रतिशत शुल्क लग रहा है।
अक्टूबर में अमेरिका को निर्यात में शुल्क-मुक्त वस्तुओं जैसे-स्मार्टफोन, फार्मा और पेट्रोलियम उत्पादों का हिस्सा 40.3 प्रतिशत रहा। इसके बावजूद इन वस्तुओं का निर्यात मई के 3.42 अरब डालर से 25.8 प्रतिशत घटकर अक्टूबर में 2.54 अरब डालर रह गया। इस दौरान इन वस्तुओं का निर्यात 88.1 करोड़ डालर घटा है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/before-the-winter-session-pm-modi-said-anyone-who-wants-to-do-drama/99425