आइएसएस जाने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभां

भारत 2040 तक चाँद पर मनुष्य भेजने को अग्रसर: ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ल

India is Advancing Towards Sending Humans to the Moon by 2040

कोलकाता। इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आइएसएस) जाने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री और एयर फोर्स में ग्रुप कैप्टन शुभांसु शुक्ल ने कहा कि अंतरिक्ष की दुनिया में अपनी नई पहचान बनाने बाबत भारत काफी आगे बढ़ रहा है। भारत 2040 तक चांद पर मनुष्य भेजने का लक्ष्य पूरा करने में अग्रसर है। स्पेस साइंस में भारत कुछ बड़े-बड़े कार्य कर रहा है। शुभांसु शुक्ल एक्जिओम –चार मिशन में भाग लेने वाले इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंचे थे।

शुभांसु शुक्ल ने रहने के लिए स्पेस को बताया एक शानदार जगह

शुभांसु शुक्ल ने कोलकाता में इंडियन सेंटर फार स्पेस फिजिक्स की ओर से आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि दस-बीस सालों में भारत में स्पेस एक्सप्लोरेशन के क्षेत्र में बड़ा बदलाव होने वाला है। उन्होंने स्कूली बच्चें से कहा कि स्पेस रहने के लिए एक शानदार जगह है। वहां अपार शांति और अद्भूत नजारा है। उन्होंने भारत के युवाओं को काफी प्रतिभावान बताया और कहा कि उन्हें जिज्ञासु बनना चाहिए और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने कि दिशा आगे बढ़ते रहना चाहिए।

शुभांसु शुक्ल ने स्पेस में रहने के ट्रेनिंग को अलग अनुभव बताया और कहा कि उस समय बहुत कुछ सीखा। उन्होंने कहा कि ह्यूमन स्रपेसफ्लाइट क्षमताओं को बढ़ाने से रोजगार के बहुत मौके पैदा हो सकते हैं। विकसित भारत बनाने युवाओं की प्राथिमकता होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/humayun-kabir-will-field-a-candidate-against-chief-minister-mamata-banerjee/100821

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ उम्मीदवार खड़ा करेंगे हुमायूं कबीर