PM Modi in Gujarat : पीएम मोदी गुजरात दौरे पर पहुं

'भारत 'विश्व बंधुत्व' की भावना के साथ आगे बढ़ रहा..' गुजरात में बोले पीएम मोदी

'भारत 'विश्व बंधुत्व' की भावना के साथ आगे बढ़ रहा..' गुजरात में बोले पीएम मोदी

PM Modi in Gujarat : पीएम मोदी गुजरात दौरे पर पहुंचे. उन्होंने शनिवार को 34,200 करोड़ रुपए की लागत वाली कई योजनाओं की शुरुआत की. पीएम मोदी ने समुद्र से समृद्धि का निरीक्षण किया. उन्होंने भावनगर में रोड शो किया. इसके साथ ही पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा कि हम 140 करोड़ देशवासियों का भविष्य दूसरों पर नहीं छोड़ सकते. हम देश के विकास का संकल्प दूसरों की निर्भरता पर नहीं छोड़ सकते.

पीएम मोदी ने कहा कि हम आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को दांव पर नहीं लगा सकते. सौ दुखों की एक ही दवा है, आत्मनिर्भर भारत. दूसरे देशों पर हमारी निर्भरता ही हमारा सबसे बड़ा शत्रु है और हमें मिलकर इस दुश्मन, यानी निर्भरता के दुश्मन को हराना होगा. हमें हमेशा इसे दोहराना होगा. जितनी अधिक विदेशी निर्भरता होगी, उतनी ही बड़ी देश की विफलता होगी. विश्व शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए दुनिया की सबसे बड़ी जनसंख्या वाला देश आत्मनिर्भर बनना ही होगा. यदि हम दूसरों पर निर्भर रहेंगे तो हमारी आत्मसम्मान को ठेस पहुंचेगी. दुनिया में कोई हमारा बड़ा दुश्मन नहीं है. अगर हमारा कोई दुश्मन है तो वह दूसरे देशों पर हमारी निर्भरता है. आज भारत 'विश्व वंधुत्व' की भावना के साथ आगे बढ़ रहा है.

'देश को आत्मनिर्भर बनना होगा'

उन्होंने कहा कि.भारत आज विश्वबंधु की भावना से आगे बढ़ रहा है. दुनिया में हमारा कोई बड़ा दुश्मन नहीं है. सच्चे अर्थ में अगर हमारा कोई दुश्मन है तो वो है दूसरे देशों पर हमारी निर्भरता. यही हमारा सबसे बड़ा दुश्मन है और हमें मिलकर भारत के इस दुश्मन को हराना ही होगा. जितनी ज्यादा विदेशी निर्भरता, उतनी ज्यादा देश की विफलता. विश्व में शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाले देश को आत्मनिर्भर बनना ही होगा.

'चिप हो या शिप, भारत में बनाने..'

पीएम मोदी ने कहा कि 2047 तक हमें विकसित होना है तो भारत को आत्मनिर्भर होना ही होगा. इसके अलावा कोई विकल्प नहीं है. 140 करोड़ देशवासियों का एक ही संकल्प होना चाहिए. चिप हो या शिप, हमें भारत में ही बनाने होंगे. इसी सोच के साथ आज भारत मैरिटाइम सेक्टर में भी नेक्स्ट जेनरेशन रिफॉर्म करने जा रहा है. इसे मजबूती देने के लिए एक बहुत ऐतिहासिक निर्णय हुआ है. अब सरकार ने बड़े जहाजों को इफ्रास्ट्रक्चर के रूप में मान्यता दे दी है.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/breaking-story/india/120/breaking/5fe2914f/eff05aa8/breakingdetails/the-country-gen-z-will-save-the-constitution-47390