भारतीय सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ के नेपाल दौरे की

भारत-नेपाल रक्षा संबंधों को नई मजबूती, COAS जनरल धीरज सेठ 17-19 अगस्त तक नेपाल दौरे पर

Army Chief General Dhiraj Seth arrives in Nepal

नई दिल्ली। भारत और नेपाल के बीच घनिष्ठ रक्षा सहयोग और मिलिट्री-टू-मिलिट्री रिश्तों को मजबूत करने के क्रम में, चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (COAS) जनरल धीरज सेठ 17 से 19 अगस्त तक आधिकारिक दौरे पर नेपाल पहुंचे। डिफेंस मिनिस्ट्री ने डिटेल्स शेयर करते हुए कहा कि सोमवार को, COAS टुंडीखेल में आर्मी पवेलियन में पुष्पांजलि अर्पित और नेपाली आर्मी हेडक्वार्टर में गार्ड ऑफ ऑनर लेंगे। वे नेपाली आर्मी के चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ से बातचीत करेंगे और नेपाली सेना के सैन्य संचालन महानिदेशक से पारस्परिक हित के मुद्दों पर जानकारी प्राप्त करेंगे।

नेपाल में मानद जनरल की उपाधि से सम्मान

इसके बाद, जनरल धीरज सेठ राष्ट्रपति भवन में अलंकरण समारोह में शामिल होंगे। यहां भारतीय और नेपाली सेनाओं के बीच खास परंपरा को ध्यान में रखते हुए उन्हें नेपाल के राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल द्वारा नेपाली आर्मी के जनरल का मानद पद प्रदान किया जाएगा। 18 अगस्त को सेना प्रमुख शिवपुरी में आर्मी कमांड एंड स्टाफ कोर्स के छात्र अधिकारियों को संबोधित करेंगे और प्रशिक्षकों तथा विदेशी छात्र अधिकारियों से बातचीत करेंगे। बयान में कहा गया है कि वे आपसी हित के मुद्दों पर नेपाल के वरिष्ठ गणमान्य व्यक्तियों से भी बातचीत करेंगे।

पोखरा में पूर्व सैनिकों से मुलाकात

19 अगस्त को जनरल धीरज सेठ पोखरा में आयोजित होने वाले पूर्व सैनिकों की रैली में शामिल होंगे, वीर नारियों और वीरता पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित करेंगे और भारतीय सेना के पूर्व सैनिकों से बातचीत करेंगे और वे उसी दिन भारत लौटेंगे। इसमें इस बात पर जोर दिया गया कि कैसे इंडिया और नेपाल दो ऐसे देश हैं जिनके ऐतिहासिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रिश्ते दुनिया में बेमिसाल हैं।

'रोटी-बेटी' रिश्ते से मजबूत होती साझेदारी

प्यार से 'रोटी बेटी का रिश्ता' कहे जाने वाले जनकपुर-अयोध्या और लुंबिनी-बोधगया कनेक्शन हमारे देशों को सिंबायोटिक रिश्तों के साथ नेचुरल पार्टनर बनाते हैं। भारत और नेपाल की साझेदारी हमारे लोकतांत्रिक सिद्धांतों और क्षेत्रीय शांति एवं स्थिरता सुनिश्चित करने के साझा हित पर आधारित है। यह यात्रा भारत और नेपाल के बीच गहरे ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सैन्य संबंधों को रेखांकित करती है और दोनों सेनाओं के बीच सहयोग के नए रास्ते तलाशने का अवसर प्रदान करेगी। ​(भाषांतर: Ravi Pandey । इनपुट: ANI)

यह भी पढ़ें: भारतीय व्यापारियों की तीन अलग-अलग दुकानों में चोरी