प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को FIH हॉकी मह

FIH महिला नेशंस कप जीतकर भारतीय महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

India Wins FIH Women’s Nations Cup, PM Modi Congratulates Team

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को FIH हॉकी महिला नेशंस कप जीतने पर भारतीय महिला हॉकी टीम को बधाई दी है। उन्होंने पूरे प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भारतीतय टीम की प्रशंसा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि टीम की सफलता देश के लिए गौरव और खुशी का पल है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह जीत और अधिक युवाओं को हॉकी खेलने के लिए प्रेरित करेगी।

फाइनल में न्यूजीलैंड को 2-0 से हराकर भारत बना चैंपियन

भारतीय महिला हॉकी टीम ने आज रविवार को ऑकलैंड में खेले गए फाइनल में मेजबान न्यूजीलैंड पर 2-0 की शानदार जीत के साथ FIH हॉकी महिला नेशंस कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस पर प्रधानमंत्री ने अपने एक 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "भारतीय हॉकी खिलाड़ियों ने देश को गौरवान्वित किया है और खुशी का अवसर दिया है। महिला टीम को FIH हॉकी महिला नेशंस कप जीतने पर हार्दिक बधाई। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। टीम को भविष्य के लिए शुभकामनाएं। उम्मीद है कि यह जीत कई अन्य लोगों को भी हॉकी खेलने के लिए प्रेरित करेगी।"

पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही भारतीय टीम, जीता दूसरा खिताब

बता दें कि भारत ने नेशंस कप में यह दूसरा खिताब जीता है। इससे पहले टीम ने 2022 में टूर्नामेंट का पहला संस्करण जीता था। भारत ने अपने पूरे अभियान में अपराजित रहते हुए पूल ए के मैचों में अमेरिका (3-2), जापान (2-1) और उरुग्वे (3-2) को हराया और फिर सेमीफाइनल में चिली पर 6-0 की शानदार जीत दर्ज की। फाइनल में भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। (Source: ANI)

यह भी पढ़ें: बलूचिस्तान में बढ़ा तनाव: डॉ. माहरंग बलोच के समर्थन में जेल के बाहर परिवारों का धरना