भारत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला, देखें प्लेइंग इलेवन
IND vs PAK Final : भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का फाइनल मुकाबला है. भारतीय टीम ने टॉस जीता. पहले गेेंदबाजी करने का फैसला किया है. हार्दिक पांड्या मैच नहीं खेलेंगे. उनकी जगह रिंकू सिंह टीम में हैं. एशिया कप में अब तक भारत अजेय रहा है. इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान के साथ दो मुकाबले खेले हैं. दोनों में ही पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा है. पहली बार एशिया कप के फाइनल में दोनों टीमें आमने - सामने होंगी. अर्शदीप और हर्षित राणा बाहर हो गए हैं. उनकी जगह शिवम दुबे और बुमराह को जगह मिली है.
भारत और पाकिस्तान के बीच खिताबी मुकाबला देखने के लिए अब दर्शक भी भारी संख्या स्टेडियम पहुंचे हुए हैं. अभिषेक ने एशिया कप के दौरान सभी मैचों में बेहतरीन बल्लेबाजी की है. टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में अभिषेक सबसे आगे हैं. दूसरे स्थान पर श्रीलंका के पाथुम निसांका है, अभिषेक ने इस टूर्नामेंट में 309 रन बनाए हैं. भारत और पाकिस्तान के बीच मैच के लिए सिनेमाघरों में इंतजाम किए गए हैं. देशभर के 100 स्क्रीन पर लाइव प्रसारण किया जाएगा, जहां दर्शक इस मैच का आनंद ले सकेंगे. भारत का एशिया कप का रिकॉर्ड देखें तो आठ बार यह खिताब पर कब्जा किया है और विजेता टीम भी है. दूसरी ओर, पाकिस्तान ने 2012 के बाद से यह ट्रॉफी नहीं जीत पाई.
भारत की टीम
फाइनल में अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती
पाकिस्तान की टीम
फाइनल पाकिस्तान में साहिबजादा फरहान, फखर जमां, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन आफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद.