फ्रांस दौरे पर नीस पहुंचे प्रधानमंत्री से मिले भारतीय समुदाय, कहा- PM मोदी को देखकर अपनेपन का एहसास हुआ
नीस (फ्रांस): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नीस में भारतीय समुदाय के लोगों ने गर्मजोशी और उत्साह के साथ स्वागत किया। उनकी यात्रा के दौरान समुदाय के लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए, तिरंगा लहराया और गहरा जुड़ाव महसूस किया। समुदाय के कई लोगों ने अपने अनुभव साझा किए और इस पल को बेहद खास बताया।
घर से दूर अपनेपन का एहसास
मुज़फ़्फ़रनगर के छात्र हसनैन ज़ैदी ने कहा कि विदेश में प्रधानमंत्री को देखकर उन्हें घर से दूर भी अपनेपन का एहसास हुआ।
श्रीशैल ने प्रधानमंत्री के साथ पिछली मुलाकातों को याद किया। उन्होंने कहा कि ''मैं 2001 से 25 साल तक गुजरात में रहा हूं। पिछले दो साल से मैं यहां फ्रांस में हूं। मैं उनसे पिछले साल भी मिला था, जब उन्होंने ITER साइट का दौरा किया था। उन्होंने ITER प्रोजेक्ट को बहुत समर्थन दिया। आज उनसे दोबारा मिलकर बहुत अच्छा लगा।''
कथक डांसर इसाबेल अन्ना ने भी भारतीय शास्त्रीय नृत्य शैलियों को पेश करने पर गर्व महसूस किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के सामने प्रस्तुति देना उनके लिए सौभाग्य की बात है। मेरे साथी भी इससे बहुत प्रभावित हुए और मुझे खुशी है कि मैं अपने दूसरे डांसर्स के साथ कथक, ओडिसी और भरतनाट्यम की कुछ प्रस्तुतियां दे पाई।