सिद्धार्थनगर के भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में 43वीं

नेपाल से भारत लाई जा रही ₹1.63 लाख की भारतीय मुद्रा बरामद, दो गिरफ्तार

Indian Currency Worth ₹1.63 Lakh Seized, 2 Held

नई दिल्ली [भारत]:  सिद्धार्थनगर के भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) की कपसिहवा सीमा चौकी की नाका पार्टी ने कार्रवाई करते हुए नेपाल से भारत आ रहे दो व्यक्तियों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके पास से ₹1,63,000 की भारतीय मुद्रा और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई।

अनधिकृत रास्ते से भारत में प्रवेश करते पकड़े गए

एसएसबी के अनुसार, 13 अगस्त 2026 को सूचना के आधार पर जवान नाका ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान अनधिकृत मार्ग से मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति नेपाल से भारत की ओर आते दिखाई दिए। रोककर तलाशी लेने पर भारतीय मुद्रा बरामद हुई। दोनों व्यक्ति रकम से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

दोनों आरोपियों की हुई पहचान

पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान इब्राहीम पठान (26), निवासी हरदौना, जिला कपिलवस्तु, नेपाल और रामू प्रसाद यादव (32), निवासी गोपालपुर, थाना तौलीहवा, जिला कपिलवस्तु, नेपाल के रूप में हुई। एसएसबी ने बरामद ₹1.63 लाख, मोटरसाइकिल और दोनों व्यक्तियों को अग्रिम कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क कार्यालय बढ़नी, सिद्धार्थनगर के सुपुर्द कर दिया।

अवैध गतिविधियों पर SSB की नजर

एसएसबी का कहना है कि भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए नाका, पेट्रोलिंग और अन्य अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: वंदे मातरम विवाद: नितिन नबीन का कांग्रेस पर हमला, कहा- ‘नई मुस्लिम लीग बन गई’