भारतीय रेलवे की बड़ी सौगात: 908 समर स्पेशल ट्रेनों को मंजूरी
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे गर्मी के मौसम में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है ताकि यात्रा सुगम और सुविधाजनक बनाई जा सके। रेलवे ने पीक समर सीजन में यात्रियों को आरामदायक यात्रा सुविधा देने के लिए देशभर में बड़ी संख्या में स्पेशल ट्रेन सेवाओं को मंजूरी दी है।
कुल 908 समर स्पेशल ट्रेनों को मंजूरी
जारी जानकारी के मुताबिक, 15 अप्रैल 2026 से 15 जुलाई 2026 के बीच कुल 908 समर स्पेशल ट्रेनों को मंजूरी दी गई है, जो 18,262 फेरे (ट्रिप्स) चलेंगी, ताकि बढ़ती यात्रा मांग को पूरा किया जा सके। इनमें से 660 ट्रेनों को पहले ही अधिसूचित (नोटिफाई) किया जा चुका है, जो 11,294 ट्रिप्स का संचालन करेंगी। इससे यात्रियों को पहले से टिकट बुकिंग और यात्रा योजना बनाने में सुविधा मिलेगी।
सभी प्रमुख जोनों में होगा समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन
समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन भारतीय रेलवे के सभी प्रमुख जोनों में किया जा रहा है। इससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और यात्री प्रबंधन बेहतर हो सके। भारतीय रेलवे द्वारा घोषित विशेष समर स्पेशल ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है:-
-साउथ सेंट्रल रेलवे: 124 ट्रेन (1,184 ट्रिप्स) स्वीकृत, 76 ट्रेन (324 ट्रिप्स) अधिसूचित -वेस्टर्न रेलवे: 106 ट्रेन (2,078 ट्रिप्स) स्वीकृत, 92 ट्रेन (1,667 ट्रिप्स) अधिसूचित -नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे: 76 ट्रेन (2,245 ट्रिप्स) स्वीकृत, 62 ट्रेन (1,878 ट्रिप्स) अधिसूचित -नॉर्दर्न रेलवे: 76 ट्रेन (2,090 ट्रिप्स) स्वीकृत, 56 ट्रेन (1,535 ट्रिप्स) अधिसूचित -सेंट्रल रेलवे: 74 ट्रेन (3,082 ट्रिप्स) स्वीकृत, 70 ट्रेन (2,238 ट्रिप्स) अधिसूचित -सदर्न रेलवे: 72 ट्रेन (558 ट्रिप्स) स्वीकृत, 38 ट्रेन (133 ट्रिप्स) अधिसूचित -ईस्ट सेंट्रल रेलवे: 64 ट्रेन (2,711 ट्रिप्स) स्वीकृत, 38 ट्रेन (1,060 ट्रिप्स) अधिसूचित -नॉर्थ सेंट्रल रेलवे: 54 ट्रेन (1,163 ट्रिप्स) स्वीकृत, 46 ट्रेन (688 ट्रिप्स) अधिसूचित -नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे: 52 ट्रेन (814 ट्रिप्स) स्वीकृत, 34 ट्रेन (477 ट्रिप्स) अधिसूचित -ईस्ट कोस्ट रेलवे: 28 ट्रेन (410 ट्रिप्स) स्वीकृत, 18 ट्रेन (88 ट्रिप्स) अधिसूचित -वेस्ट सेंट्रल रेलवे: 28 ट्रेन (408 ट्रिप्स) स्वीकृत, 18 ट्रेन (192 ट्रिप्स) अधिसूचित -ईस्टर्न रेलवे: 24 ट्रेन (392 ट्रिप्स) स्वीकृत, 10 ट्रेन (276 ट्रिप्स) अधिसूचित -नॉर्थ फ्रंटियर रेलवे: 24 ट्रेन (220 ट्रिप्स) स्वीकृत, 20 ट्रेन (141 ट्रिप्स) अधिसूचित -साउथ ईस्टर्न रेलवे: 20 ट्रेन (276 ट्रिप्स) स्वीकृत, 18 ट्रेन (250 ट्रिप्स) अधिसूचित -साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे: 10 ट्रेन (122 ट्रिप्स) स्वीकृत, 8 ट्रेन (70 ट्रिप्स) अधिसूचित -साउथ वेस्टर्न रेलवे: 76 ट्रेन (509 ट्रिप्स) स्वीकृत, 56 ट्रेन (277 ट्रिप्स) अधिसूचित
यात्रियों को काफी लाभ मिलने की उम्मीद, वेटिंग लिस्ट होगी कम
इन समर स्पेशल ट्रेनों के बड़े स्तर पर संचालन से यात्रियों को काफी लाभ मिलने की उम्मीद है। इससे पीक सीजन में वेटिंग लिस्ट कम होगी। अधिक बर्थ उपलब्ध होंगी और कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी। इसके अलावा, प्रमुख शहरों और क्षेत्रों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी और यात्रा अधिक सुगम और आरामदायक बनेगी। ज्यादा मांग वाले रूट्स पर स्पेशल ट्रेन चलाकर रेलवे यात्रियों को कम से कम असुविधा सुनिश्चित कर रहा है।
यात्रियों की सुविधा और आराम को प्राथमिकता
समय पर योजना और बड़े पैमाने पर इन ट्रेनों के संचालन के जरिए भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा और आराम को प्राथमिकता दे रहा है। सभी जोनों में व्यापक कवरेज और बड़ी संख्या में अधिसूचित ट्रेनों से यह स्पष्ट है कि रेलवे यात्रियों की मांग को पूरा करने और गर्मियों में बिना परेशानी यात्रा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/major-drug-and-arms-bust-in-hoshiarpur-4-arrested/175945