देश की महत्वाकांक्षी बुलेट ट्रेन की एक प्रस्तावित

भारत की बुलेट ट्रेन की पहली झलक आई सामने, रेल भवन में दिखी तस्वीर

India’s First Bullet Train Glimpse Unveiled at Rail Bhawan

नई दिल्ली। देश की महत्वाकांक्षी बुलेट ट्रेन परियोजना अब तेजी से धरातल पर उतरती दिख रही है। इसी प्रगति को दर्शाते हुए रेल मंत्रालय में गेट नंबर 4 के पास प्रस्तावित मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल (MAHSR) की एक तस्वीर लगाई गई है। करीब 508 किलोमीटर लंबे इस MAHSR प्रोजेक्ट को जापान सरकार की तकनीकी और वित्तीय सहायता से पूरा किया जा रहा है।

12 स्टेशनों के साथ तैयार हो रहा बुलेट ट्रेन रूट

यह प्रोजेक्ट गुजरात, महाराष्ट्र और केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली से होकर गुज़रेगा। इसमें मुंबई, ठाणे, विरार, बोईसर, वापी, बिलिमोरा, सूरत, भरूच, वडोदरा, आनंद, अहमदाबाद और साबरमती में 12 स्टेशन बनाने की योजना है। रेल मंत्रालय ने इस साल सूरत और बिलिमोरा के बीच देश की पहली बुलेट ट्रेन चलाने की उम्मीद जताई है।

निर्माण कार्य में तेज़ प्रगति और बड़े पुलों का काम पूरा

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस साल फरवरी में संसद को बताया था कि कुल 12 स्टेशनों में से 8 स्टेशनों (वापी, बिलिमोरा, सूरत, भरूच, आनंद, वडोदरा, अहमदाबाद और साबरमती) पर नींव का काम पूरा हो चुका है। कुल 17 नदी पुलों का निर्माण पूरा हो चुका है। गुजरात में 4 बड़े नदी पुलों (नर्मदा, माही, ताप्ती और साबरमती) पर काम काफी आगे बढ़ चुका है। वहीं, महाराष्ट्र में 4 नदी पुलों पर काम चल रहा है। डिपो (ठाणे, सूरत और साबरमती) पर भी काम पूरी रफ़्तार से चल रहा है। (ANI)

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/two-sharp-shooters-linked-to-overseas-gangster-arrested-in-ludhiana-crackdown/206003

लुधियाना में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, विदेश में बैठे गैंगस्टर के दो शार्प शूटर गिरफ्तार