आग से शोरुम संचालक और कांग्रेस नेता प्रवेश अग्रवाल की मौत
आग से शोरुम संचालक और क्रांग्रेस नेता प्रवेश अग्रवाल की मौत
बिजाली जाते ही स्वतः बंद हो गया दरवाजा, नहीं निकल पाए दोनों
प्राइम न्यूज नेटवर्क
इंदौर। यहां के एवी रोड पर महिंद्रा शोरुम के पेंट हाउस में गुरुवार सुबह 5. 20 मिनट पर भीषण आग लग गई। हादसे में शोरुम संचालक और क्रांग्रेस नेता प्रवेश अग्रवाल की मौत हो गई। आग लगते ही परिवार कमरे में फंस गया। बिजली जाने से दरवाजा लाक हो गया, जिससे वे बाहर नहीं निकल पाये। व्यवसायी ने पत्नी और बेटी को किसी तरह बाहर भेज दिया, बड़ी बेटी सौम्या अंदर फंस गई।
धएं के बीच वे बेटी को बचाने पहुंचे और उसके कमरे का दरवाजा तोड़कर डाइनिंग हाल तक ले आये, लेकिन वहीं गिर गये। यहयोगियों ने गेट तोड़कर बेटी को बाहर निकाल लिया। उसकी तबियत बिगड़ गई थी। लेकिन खतरे से बाहर थी। टीआई तारेश सोनी ने बताया, दम घुटने से प्रेवश अग्रवाल की मौके पर ही मौत हो गई। आग की वजह अखंड ज्योति और शार्ट सर्किच बताई जा रही है। घटना के वक्त अग्रवाल की पत्नी श्वेता और छोटी बेटी मायार कमरे में सो रही थी। प्रवेश अग्रवाल बेटी से बेहद प्यार करते थे। वह रोज सुबह उठकर दोनों बेटियों के पैर छूकर ही दिन की शुरूआत करते थे। श्री अग्रवाल कमलनाथ की कोर टीम के सदस्या भी थे। मालूम हो कि बड़े बंगले और टाउनशिप में परिवार अब पारंपरिक ताले की जगह स्मार्ट लाक लगाने लगे हैं। पहले यह तकनीक सर्फ होटलों में थी अब सुरक्षा के लिए घरों में इसका चलन बढ़ गया है। इसमें चोरी या अनधिकृत प्रवेश की संभावना न के बराबर रहता है। परिवार के सभी सदस्यों के पास पासवर्ड, फिंगरप्रिट या एप एक्सेस होता है।