भाजपा नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु

ममता बनर्जी के राज में हुआ लगातार औद्योगिक पतन

West Bengal Development

भाजपा का बड़ा आरोप

भाजपा नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी तथा प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद शमिक भट्टाचार्य ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दोनों नेताओं का कहना है कि ममता बनर्जी के साढ़े चौदह साल के शासनकाल में पश्चिम बंगाल में उद्योगों का लगातार पतन हुआ है।

बड़े निवेशकों ने बनाई दूरी

भाजपा नेताओं के मुताबिक, राज्य में बड़े उद्योगों के लिए जरूरी पूंजी निवेश नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक बड़े औद्योगिक घराने निवेश नहीं करेंगे, तब तक औद्योगिक विकास संभव नहीं है।

केंद्र सरकार के उपक्रमों का योगदान

नेताओं ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में जो भी बड़े निवेश दिखाई देते हैं, वे अधिकतर केंद्र सरकार के उपक्रमों की ओर से हैं। एयरपोर्ट, रेलवे, बंदरगाह, सड़क और पेट्रोलियम सेक्टर को इसके उदाहरण के तौर पर गिनाया गया।

2026 चुनाव से पहले सियासी हमला

आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा उद्योगपतियों को आकर्षित करने की कोशिशों पर पलटवार करते हुए भाजपा नेताओं ने “पश्चिम बंगाल औद्योगिकीकरण का कब्रिस्तान” नाम से एक बुकलेट जारी की।

सिंगूर-नंदीग्राम का जिक्र

शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि सिंगूर और नंदीग्राम की घटनाओं से देशभर में गलत संदेश गया। उनका आरोप है कि इन्हीं घटनाओं के कारण बड़े उद्योगों ने बंगाल से दूरी बना ली।

बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट पर सवाल

भाजपा नेताओं ने बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट को भी विफल बताया। उनका कहना है कि इन आयोजनों पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए, लेकिन राज्य को इसका कोई ठोस लाभ नहीं मिला।

किसानों को हिस्सेदारी की मांग

शुभेंदु अधिकारी और शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि उद्योग के लिए जिन किसानों की जमीन ली गई है, उन्हें उद्योगों में मालिकाना हक मिलना चाहिए, ताकि विकास के साथ किसानों का भी फायदा हो सके।

यह भी पढ़े: अवैध हथियार और गोलाबारी के मामले में NIA ने...

https://www.primenewsnetwork.in/india/nia-arrests-11th-accused-in-illegal-arms-and-ammunition-case/101534