भारत स्थित ईरानी दूतावास का तीखा बयान — खामेनेई की हत्या को बताया 'अक्षम्य अपराध'
नई दिल्ली। भारत में ईरानी दूतावास ने अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या को इजरायल-अमेरिका का 'अक्षम्य अपराध' करार देते हुए कड़ी निंदा की है। शनिवार (1 मार्च) को जारी बयान में दूतावास ने इसे कायरतापूर्ण कृत्य और अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन माना और विश्वभर की सरकारों से आग्रह किया कि हत्या की निंदा करे। साथ ही आत्मसमर्पण की किसी भी संभावना से इनकार किया।
अमेरिकी ठिकानों पर हमले का दावा, सर्वोच्च नेता की शहादत पर गहरा शोक
दूतावास ने इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर का बयान शेयर किया कि ईरानी सेना ने अमेरिकी जहाज और कुवैत स्थित नौसैनिक अड्डे पर हमला किया। इस बीच, ईरानी दूतावास ने 'एक्स' पर अपने पोस्ट में अयातुल्ला खमेनेई की शहादत पर शोक व्यक्त करते हुए गहरा शोक व्यक्त किया है। दूतावास ने उमाम महेदी के प्रति भी गहरा शोक व्यक्त किया।
संयुक्त राष्ट्र से दखल की अपील, ईरान ने झुकने से किया इनकार
दूतावास ने कहा कि अमेरिका और जायोनी शासन यानी इसराइल ने तेहरान समेत कई शहरों के नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया है। दुश्मन की यह गलतफहमी है कि कायरतापूर्ण हमलों से ईरानी राष्ट्र झुक जाएगा। इतिहास गवाह है कि हमने कभी विदेशी आक्रामकता को स्वीकार नहीं किया। ईरान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से इस सैन्य हमले के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की अपील की है।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/iranian-supreme-leader-ayatollah-khamenei-killed-in-tehran-airstrike/146576