आईआरएस अफसर विवेक चतुर्वेदी होंगे सीबीआईसी के नए चेयरमैन
New CBIC Chairman : भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी विवेक चतुर्वेदी को केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया है। केन्द्र सरकार ने नियुक्ति के आदेश जारी किये हैं। वह मौजूदा चेयरमैन संजय कुमार अग्रवाल का स्थान लेंगे।
कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के आदेश के अनुसार, मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने 1990 बैच के भारतीय राजस्व सेवा अधिकारी (सीमा शुल्क और अप्रत्यक्ष कर) और केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के सदस्य चतुर्वेदी की सीबीआईसी के चेयरमैन पद पर नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।
वे मौजूदा समय में सीबीआईसी सदस्य के रूप में कार्यरत है। विवेक चतुर्वेदी अब बोर्ड के सर्वोच्च पद (चेयरमैन) की जिम्मेदारी संभालेंगे। यह नियुक्ति राजस्व प्रशासन, सीमा शुल्क व्यवस्था और अप्रत्यक्ष कर प्रबंधन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखी जा रही है। सीबीआईसी देश के अप्रत्यक्ष कर ढांचे (जैसे जीएसटी, कस्टम्स और सेंट्रल एक्साइज) के संचालन और निगरानी का शीर्ष संस्थान है।
वह संजय कुमार अग्रवाल का स्थान लेंगे। चतुर्वेदी सीबीआईसी के सदस्य बनने से पहले विभाग में प्रधान महानिदेशक 'विजिलेंस' थे। उन्होंने राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) में विभिन्न पदों पर कार्य किया है और उनके पास जांच कार्यों का अच्छा-खासा अनुभव है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/before-the-winter-session-pm-modi-said-anyone-who-wants-to-do-drama/99425
PM Modi : पीएम मोदी ने सोमवार को कहा कि जो कोई भी ड्रामा करना चाहता है, वह कर सकता है. यहां ड्रामा नहीं, बल्कि डिलीवरी होनी चाहिए. शीतकालीन सत्र से पहले पीएम मोदी ने मीडिया से बात की.