भारत ने इजराइल की कई बार आड़े वक्त पर मदद की। चाहे

भारत-इजराइल रक्षा, उद्योग और औद्योगिक क्षेत्र में सहयोग बढ़ाएंगे

भारत-इजराइल रक्षा, उद्योग और औद्योगिक क्षेत्र में सहयोग बढ़ाएंगे

इजरायल के साथ नई डिफेंस टेक्नोलॉजी का समझौता

तेल अवीव/नई दिल्ली। भारत ने इजराइल की कई बार आड़े वक्त पर मदद की। चाहे वह गाजा युद्ध का समय भी रहा हो, जब पश्चिमी देशों ने उसका बहिष्कार करना शुरू कर दिया था। उस मौके पर भारत ने सिर्फ कारगिल युद्ध में मदद के लिए इजरायल का अहसान चुकाया है, बल्कि इजरायल के साथ नई डिफेंस टेक्नोलॉजी का समझौता तक भारत के 'मेक इन इंडिया' कैम्पेन को भी आगे बढ़ाया है।   इजरायल-भारत ज्वाइंट वर्किंग ग्रुप की वार्षिक बैठक मंगलवार को रक्षा मंत्रालय के महानिदेशक मेजर जनरल (रिटायर्ड) अमीर बरम और भारतीय रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई है। उसमे दोनों देशों ने डिफेंस, इंडस्ट्रियल और टेक्नोलॉजी सेक्टर में सहयोग बढ़ाने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। हालांकि इस समझौते को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन जो पहले बताया गया था उसके मुतबाकि, भारत अपनी थल सेना के लिए रॉकेट और इजरायल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज (IAI) द्वारा विकसित मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाले एयर डिफेंस मिसाइलें करीब 3.75 अरब डॉलर में खरीदेगा। उसके अलावा IAI 900 मिलियन डॉलर में छह कॉमर्शियल विमानों को भारतीय वायु सेना के लिए ईंधन भरने वाले विमानों में तब्दील करके देगा।

यह भी पढेंःhttps://www.primenewsnetwork.in/india/mahadev-ap-dubai-acused-run-away/96703

महादेव बेटिंग ऐप से जुड़ा मुख्य आरोपी दुबई से गायब

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने पहली बार भारत को तगड़ा झटका दिया है। महादेव बेटिंग ऐप से जुड़े घोटाले का मुख्य आरोपी रवि उप्पल अब दुबई से गायब है।

यह भी पढ़ेंः https://www.primenewsnetwork.in/india/first-tablet-approved-to-prevent-attacks-and-strokes/96294

Heart Attack, स्ट्रोक से बचाने वाली पहली टैबलेट मंजूर