Dhirendra Shastri Statement : बागेश्वर धाम पीठाधीश

'देश को हिंदू राष्ट्र बनाना जरूरी, नेपाल और बांग्लादेश जैसे... ', धीरेंद्र शास्त्री ने ऐसा क्यों कहा?

धीरेंद्र शास्त्री बोले - हिंदू राष्ट्र बनाना जरूरी

Dhirendra Shastri Statement : बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शनिवार को वाराणसी पहुंचे. उन्होंने मीडिया से बात की. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि हम काशी में सातुआ बाबा आश्रम में प्रार्थना करने आये हैं और काशीवासियों को पदयात्रा का निमंत्रण दे रहे हैं कि 24 घंटे में 1 घण्टा तुम्हारा, हिन्दू राष्ट्र हमारा. नेपाल में विद्रोह और तख्तापलट पर उन्होंने कहा कि देश को हिंदू राष्ट्र बनाना बहुत जरूरी है. आप नेपाल और बांग्लादेश जैसी स्थिति भारत के राज्यों में नहीं देखना चाहते हैं तो भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना व वैचारिक क्रांति को फैलाना बहुत जरूरी है.

उन्होंने कहा कि राजनेता भी भगवाधारी हो सकते हैं और यूपी में योगी आदित्यनाथ हैं. यह बहुत ही अच्छा है. बांग्लादेश के बाद नेपाल में हुए तख्तापलट के सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि हिंदू विरोधी ताकते सक्रिय हैं. पाकिस्तान में हिन्दू 22% से सिर्फ 2% ही बचे हैं.

'सनातन की बात करते हैं'

उन्होंने कहा कि कहने वाले कुछ भी कह सकते हैं. मीडिया को भी लोग गोदी मीडिया कहते हैं. वे युगांडा में भी कथा करने गए, लेकिन वहां तो बीजेपी नहीं है. इसके अलावा वह लंदन भी गए, वहां भी बीजेपी नहीं है. हम किसी पार्टी नहीं बल्कि सभी के हैं. हम किसी पार्टी की बात नहीं करते हैं, बल्कि सनातन की बात करते हैं.

धाीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि बांग्लादेश में भी हिंदुओं पर अत्याचार और नरसंहार हो रहा है. पुरी दुनिया में जहां-जहां हिंदू हैं, उनके विरोध में हिंदू विरोधी ताकत सक्रिय हैं. लगातार हिंदुओं को हटाना चाह रही हैं, लेकिन वर्तमान में साधु संत और हिंदुओं के लिए सोचने वाले प्रखरता के साथ आगे आ रहे हैं. नेपाल में एक बार पुनः राजसत्ता स्थापित हो और उसी के माध्यम से नेपाल हिंदू राष्ट्र घोषित हो. पहले भी नेपाल हिंदू राष्ट्र था, लेकिन पश्चिमी और कम्युनिस्ट विचारधारा के लोगों ने नेपाल को हिंदू राष्ट्र से अलग कर दिया.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/breaking-story/india/120/breaking/ec68ede2/268c3183/breakingdetails/after-mizoram-pm-modi-reached-manipur-will-give-the-gift-of-many-development-46761