'चुप रहें तो ठीक रहेगा.. ', बाबा साहेब पर रामभद्राचार्य के बयान को लेकर बोलीं मायावती
Mayawati Statement : बहुजन समाज पार्टी ( बसपा) प्रमुख मायावती ने शनिवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. उन्होंने जगद्गुरु रामभद्राचार्य के बाबा साहेब अंबेडकर पर टिप्पणी को लेकर मायावती ने नाराजगी जाहिर की है. मायावती ने बिना नाम लिए कहा कि बिना जानकारी किसी भी तरह की गलत बयानबाजी करने के बजाय वे चुप रहें तो उचित होगा.
भारतीय संविधान के निर्माण में योगदान के बारे में सही जानकारी नहीं
इसे लेकर मायावती ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि आए दिन सुर्खियों में बने रहने के लिए विवादित बयानबाजी करने वाले कुछ साधु-संतो को बाबा साहेब ड़ॉ. भीमराव आंबेडकर के भारतीय संविधान के निर्माण में योगदान के बारे में सही जानकारी नहीं है तो उनको इस बारे में कोई भी गलत बयानबाजी आदि करने की बजाय चुप रहना चाहिए.
मायावती ने ये भी कहा कि साथ ही, बाबा साहेब के अनुयायी, मनुस्मृति का विरोध क्यों करते हैं? उसे भी इनको अपनी जातिवादी द्वेष की भावना को त्याग कर ज़रूर समझना चाहिए. इसके साथ-साथ, इन्हें यह भी मालूम होना चाहिए कि बाबा साहेब महान् विद्वान व्यक्तित्व थे. इस मामले में कोई भी टीका-टिप्पणी करने वाले साधु-सन्त, इनकी विद्वता के मामले में कुछ भी नहीं हैं. अतः इस बारे में भी कुछ कहने से पहले इनको ज़रूर बचना चाहिए. यही नेक सलाह.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/land-of-hope-and-aspirations-said-pm-modi-in-churachandpur-manipur/46770