जबलपुर के अंजुमन इस्लामिया स्कूल का आदेश, शुक्रवार छुट्टी, रविवार स्कूल
जबलपुर के अजुमन इस्लामिया स्कूल का आदेश, शुक्रवार छुट्टी, रविवार स्कूल
जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल का ताला तुड़वाया
प्रबंधक ने आदेश वापस लिया
प्राइम न्यूज नेटवर्क
जबलपुर। शहर के मालवीय चौक स्थित इस्लामिया अग्रेजी माध्यम स्कूल में एक नया आदेश जारी किया गया। इस आदेश के मुताबिक, नए सत्र 2025-26 में स्कूल शुक्रवार को बंद रहेगा और रविवार को खुलेगा।
यह आदेश बच्चों के अभिभावकों को मोबाइल पर मैसेज से भेजा गया। स्कूल प्रबंधक का कहना है कि जुमे की नमाज के कारण बच्चे स्कूल नहीं आते हैं, इसलिए शुक्रवार को छुट्टी रखने का निर्णय लिया गया है।
इधर, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने आदेश को तुगलकी फरमान बताया है और कड़ा विरोध जताया है।
इधर जिला शिक्षा अधिकारी को जानकारी मिलने के बाद टीम स्कूल पहुंची और गेट पर लगे ताला को तुड़वाया गया। वहीं अंजुमन इस्लामिया बोर्ड ने शुक्रवार को छुट्टी और रविवार को स्कूल लगने का आदेश निरस्त कर दिया है।
उधर, भाजपा मोर्चा ने कलेक्टर को पत्र लिखकर स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग की है। कहा गया कि स्कूल रविवार को बंद रहता था और परिवार, माता पिता और बच्चों की सुविधा के लिए यह जरूरी है।
इधर, स्कूल प्रबंधन ने कहा, अंजुमन इस्लामिया के शहर में छह स्कूल और एक कालेज हैं। मालवीय चौक स्थित स्कूल को छोड़कर सभी स्कूलों में शुक्रवार को छुट्टी होती है। इससे बच्चों की स्कूल में उपस्थिति बहुत कम रहती है। अंजुमन स्कूल में सात सौ बच्चे पढ़ते हैं। पर शुक्रवार को मात्र 10 से 20 बच्चे ही स्कूल आते हैं। शिक्षक भी बताते हैं कि जुमे की नमाज के कारण बच्चे स्कूल नहीं आते। बच्चों की पढ़ाई के हित में प्रिसिपल और शिक्षकों ने स्कूल के छुट्टी का दिन बदलने का निर्णय लिया। सरकार चाहेगी तो हम इस निर्णय को निरस्त कर देंगे। हमे कोई एतराज नहीं हैं। हम बच्चों के हित में ही यह कर रहे थे।