जायदाद के विवाद में भाई-भाभी की हत्या
जायदाद के विवाद में भाई-भाभी की हत्या
जबलपुर में घमापुर की घटना
प्राइम न्यूज नेटवर्क
जबलपुर। घनापुर थाना क्षेत्र के बल्दी कोरी दफाई में शुक्रवार दोपहर 12 बजे एक व्यक्ति ने अपने भाई और भाभी की बीच सड़क पर हत्या कर दी। इसके बाद वह वहां से भाग गया। बताया जा रहा है कि यह घटना संपत्ति के झगड़े के कारण घटी।
थाना प्रभारी प्रतिक्षा मार्को ने दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, बबलू चौधरी और उसका बड़ा भाई संजय चौधरी पैतृक मकान के दो हिस्से कर रहे थे। इसी मकान के पीछे में उनके दादा रामलाल की जमीन है। इस जमीन पर संजय ने मकान बना लिया था। बबलू ने दावा किया कि दादा की जमीन पर उसका भी हक है। इसी बात पर दोनों में एक महीने से विवाद चल रहा था। दोनों के बीच इसी बात को लेकर कई बार झगड़ा भी हुआ। पड़ोसियों के समझाने पर भी विवाद नहीं सुलझा।
थाना प्रभारी ने बताया कि संजय चौधरी नमकीन का व्यापार करता था और बबलू चौधरी मजदूरी करता था। शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भेजा गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।