जीजा का सिर काटने वाले को उम्रकैद
जीजा का सिर काटने वाले को उम्रकैद
घटना के चार साल बाद सजा
तीन हजार का अर्थदंड भी
प्राइम न्यूज नेटवर्क
जबलपुर। चार साल पुराने एक सनसनीखेज हत्य़ाकांड में जिला कोर्ट ने आरोपी को उम्रकैद और तीन हजार का अर्थदंड सुनाया। इस हत्याकांड में अब सुनवाई पूरी हुई है। मामला 27 अक्टूबर 2025 का है। कोर्ट ने इसे जघन्य हत्याकांड माना और आरोपी को सजा सुनाया। यह मामला 11 मार्च,2021 का है। आरोपी ने अपने ही जीजा की धारधार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी थी।इसके बाद मृतक का सिर और हाथ लेकर खुद ही थाना पहुंचा। इससे क्षेत्र में लोग दहशत में आ गये थे।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी बहन ने परंपरा को तोड़ते हुए कश्यप समाज के युवक से शादी कर ली थी। इसी से वह आक्रोश में था और हत्या की वारदात को अंजाम दिया।
घटना के अनुसार, शंकरघाट तिलवारा का रहने वाला विजेत कश्यप (40) ने तिलवारा के रामनगरा बर्मन मोहल्ला निवासी मिटू उर्फ धीरज शुक्ला की बहन से लव मैरेज की थी। इसी से धीरज नाराज था और उसने विजेत की हत्या कर दी। आसपास के लोग घटना के बारे में कुछ भी नहीं बता रहे थे। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाकर कोर्ट में चलान पेश किया। लोक अभियोजन ने मामले में पैरवी की।
घटना के अनुसार, आरोपी की छोटी बहन पूजा (19) को भगाकर 13 दिसंबर 2020 को शादी कर ली थी। इससे धीरज परेशान था। पहले उसने बहन को समझाने की कोशिश की पर वह नहीं मानी। इसके दो माह बाद पूजा धीरज के घर आई और अपनी मां को बताया कि विजेत उसके साथ मारपीट करता है और गाली देता है। उसने स्वीकारा कि शादी करके बड़ी गलती कर दी है। पूजा अपने घर भी भी कभी – कभी विजेत से फोन पर बातचीत करती थी। इसकी जानकारी धीरज को लगी तो उसने हत्या की योजना बनाई।
11 मार्च को धीरज तीलवारा गया तभी उसने विजेत को गांव की आते देखा। तब लौट कर घर आया और छत पर गया। देखा कि विजेत झाड़ी में खड़ा है। धीरज ने हंसिया लेकर विजेत की ओर दौड़ा । तब विजेत वहां से भागने का प्रयास किया। करीब 500 मीटर जाने के बाद वह गिर पड़ा तब धीरज ने ताबड़तोड़ 15-16 वार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद वह घर आया और बहन से बोला- अब वह परेशान नहीं करेगा। पूजा ने भाई का हाथ खून से सना देखकर सन्न रह गई।
उसके बाद आरोपी मृतक का सिर और हाथ लेक थाने पहुंचा और जुर्म कबूल कर लिया। इधर कुछ देर बाद पूजा को घटना के बारे में पता चला तो फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसी मामले में कोर्ट ने फैसला सुनाया है।