शिवपुरी। झांसी लिंक रोड पर तीन किलोमीटर में 15 हैव

वन्य प्राणियों को हादसे से बचाने 15 हैवी स्पीड ब्रेकर बने

वन्य प्राणियों को हादसे से बचाने 15 हैवी स्पीड ब्रेकर बने

झांसी लिंक रोड पर तीन किलोमीटर में ब्रेकर बनाए

प्राइम न्यूज नेटवर्क

शिवपुरी। झांसी लिंक रोड पर तीन किलोमीटर में 15 हैवी स्पीड ब्रेकर बनाए गये  हैं। इससे गाड़ियों के स्पीड पर ब्रेक लग गया है। छोटी या बड़ी सभी गाड़ियों को इन ब्रेकरों पर संभाल कर गाड़ी चलानी होगी।

मालूम हो कि टाइगर रिजर्व की पहल पर यह काम किया गया है। रिजर्व ने वन्य प्राणियों को हादसे से बचाने के लिए स्पीड ब्रेकर बनाए हैं। विशेष कर झांसी लिंक रोड के साढ़े तीन किलोमीटर में वाहनों की रफ्तार काफी धीमी हो जाती है। मालूम हो कि 12.50 किलोमीटर का निर्माण 20.58 करोड़ रुपये में किया गया है। झांसी लिंक रोड के निर्माण से गड्ढे और धूल से लोगों को राहत मिली है। पिछले एक हफ्ते में बना हैवी स्पीड ब्रेकर से बाहनों के स्पीड पर ब्रेक लग गया है। इसीलिए छोटे और बड़े वाहनों की रफ्तार कम हो गई है। टाइगर रिजर्व शिवपुरी के प्रबंधन ने  सड़क हादसों में वन्य प्राणियों को बचाने के लिए स्पीड ब्रेकर बनया गया है। इसी शर्त पर यह सड़क बनाया गया है। मालूम हो कि डामरीकरण के बाद वाहनों की रफ्तार में तेजी आ गई थी।