पी.वी. नरसिम्हा राव के पोते एन.वी. सुभाष ने पूर्व

पी.वी. नरसिम्हा राव की 105वीं जयंती पर प्रधानमंत्री संग्रहालय में ‘एक राजनेता की यात्रा’ प्रदर्शनी का उद्घाटन

P.V. Narasimha Rao

नई दिल्ली,(भारत)। पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न पी.वी. नरसिम्हा राव की 105वीं जयंती की पूर्व संध्या पर शनिवार को दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री संग्रहालय में ‘एक राजनेता की यात्रा’ नामक विशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर उनके पोते एन.वी. सुभाष ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।

राव ने हमेशा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा

एन.वी. सुभाष ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पी.वी. नरसिम्हा राव को एक विद्वान, अनुभवी राजनेता और कुशल प्रशासक बताया। उन्होंने कहा, कि राव ने हमेशा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा और पार्टी, परिवार व व्यक्तिगत हितों से ऊपर देश को प्राथमिकता दी। सुभाष ने यह भी उल्लेख किया, कि वे देश के पहले दक्षिण भारतीय प्रधानमंत्री थे और बहुभाषी व्यक्तित्व के धनी थे।

राव ने आर्थिक संकट के समय देश को संभाला

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री संग्रहालय में इस प्रकार की प्रदर्शनी का आयोजन पूर्व प्रधानमंत्रियों को सम्मान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने स्थापित किया है। बाद में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में एन.वी. सुभाष ने पी.वी. नरसिम्हा राव और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की तुलना करते हुए कहा, कि दोनों नेताओं ने अपने-अपने समय में देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने दावा किया, कि जहां राव ने आर्थिक संकट के समय देश को संभाला, वहीं प्रधानमंत्री मोदी विभिन्न क्षेत्रों में विकास को आगे बढ़ा रहे हैं और भारत को वैश्विक स्तर पर मजबूत पहचान दिला रहे हैं। (एएनआई)

यह भी पढ़ेंः महाराष्ट्र में TET परीक्षा के पेपर लीक होने पर राजनीतिक बवाल