'कोई बाबर के नाम की मस्जिद बनाएगा तो...', केशव प्रसाद मौर्य का बयान, अखिलेश यादव पर भी साधा निशाना
Murshidabad Babri Masjid : केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को कहा कि जब अयोध्या में बाबर के नाम का असली ढांचा ढह गया तो पश्चिम बंगाल में कोई बाबर के नाम का ढांचा बनाएगा तो उसका सिर्फ विरोध ही नहीं होगा, उसका अंत हो जाएगा. वे मीडिया से बात कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने सपा पर निशाना साधा.
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यह रामभक्तों और राष्ट्रभक्तों का अपमान है. मस्जिद बनाना चाहते हो बनाओ, लेकिन बाबर के नाम की नहीं चलेगी.
केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि 17 के बाद प्रदेश ने अच्छी तरह देख लिया है कि पहले बिजली आती नहीं थी और अब जाती नहीं है. बिहार में हुई करारी हार के बाद सपा प्रमुख का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है और वह मुंगेरीलाल जैसे सपने देखने लगे हैं. बिहार चुनाव परिणाम आने के बाद लाल टोपी और जालीदार टोपी उत्तर प्रदेश से गायब हो गई है और अब सपा का सूर्यास्त होने वाला है.
'जल्द ही बुंदेलखंड क्षेत्र का विकास एनसीआर की तरह दिखाई देगा'
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2024 में उन्हें कुछ सीटें मिल भी गई थीं, परंतु अब आने वाले विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी विपक्ष में बैठने लायक भी नहीं रहेगी. हमारी सरकार गरीबों की कल्याणकारी योजनाओं को उन तक पहुंचाने का काम कर रही है. बहुत जल्द बुंदेलखंड क्षेत्र का विकास एनसीआर की तरह दिखाई देगा. हमारी सरकार का प्रयास है कि प्रदेश की तीन करोड़ महिलाओं को समूह के साथ जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाए तथा कम से कम एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जाए.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/akhilesh-yadav-said-big-slogans-like-digital-india-stand-up-india-were-given/100315
Akhilesh yaadav : अखिलेश यादव ने कहा कि आज हमारा देश, जिन परिस्थितियों में है, हम अपना पूरा बाजार दूसरों को दे रहे हैं. यह पहली बार है, जब हम देख रहे हैं कि मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया, स्टैंड अप इंडिया जैसे बड़े-बड़े नारे तो दिए गए. अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए केंद्र सरकार पर हमला बोला है.