GDP ग्रोथ पर PM मोदी के जश्न पर खड़गे का हमला, बोले- बेरोजगारी, महंगाई और असमानता से जूझ रहा आम आदमी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में भारत की 7.8% GDP ग्रोथ का जश्न मनाए जाने पर मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने निशाना साधा है। उन्होंने प्रधानमंत्री की आलोचन करते हुए आरोप लगाया कि आम लोग अभी भी बेरोजगारी, महंगाई और असमानता का सामना कर रहे हैं।
‘3 U’ का हवाला देकर बेरोजगारी, महंगाई और असमानता पर हमला
खड़गे ने 'एक्स' पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा, "लाइट्स, कैमरा और निष्क्रियता (INACTION)। अर्थव्यवस्था के मामले में मोदी जी के जनसंपर्क की यही कहानी है। उन्होंने आगे कहा, "नरेंद्र मोदी जी, आप कह रहे हैं कि देश GDP ग्रोथ का जश्न मना रहा है। आपके पास शायद यह सुविधा हो, लेकिन आम आदमी के पास नहीं। हमारे आम लोग 3 'U' के बोझ तले दबे हैं और इसके लिए आप जिम्मेदार हैं!" खड़गे ने इन तीन "U" को "अभूतपूर्व बेरोजगारी (Unprecedented Unemployment), असहनीय महंगाई (Unbearable Price Rise) और बेलगाम असमानता (Unbridled Inequality)" के रूप में गिनाया।

Lights. Camera and INACTION

This is the story of Modi ji's PR when it comes to the Economy.

.@narendramodi ji,

You are saying that the country is celebrating GDP Growth.

You may have that luxury, but the Aam Aadmi does NOT!

Our Common people are burdened by 3 'U's and YOU…
— Mallikarjun Kharge (@kharge) September 1, 2026

महंगाई से बढ़ती रसोई की परेशानी का मुद्दा उठाया
बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, "बेरोजगारी 50 साल के उच्चतम स्तर पर है। 40 प्रतिशत युवा ग्रेजुएट बेरोजगार हैं। जुलाई 2026 में 15 से 29 साल की उम्र के हर 6 में से 1 युवा भारतीय बेरोजगार था। हर साल 2 करोड़ नौकरियों का वादा चकनाचूर हो चुका है।" महंगाई पर खड़गे ने आरोप लगाया, "खुदरा महंगाई 19 महीने के उच्चतम स्तर पर है। चीनी, प्याज, टमाटर, दाल, खाना पकाने का तेल, चावल, दूध - रसोई की हर जरूरी चीज महंगी हो गई है। पेट्रोल, डीजल, LPG और CNG आम लोगों की पहुंच से बाहर होते जा रहे हैं।"
संपत्ति की असमानता को लेकर खड़गे का बड़ा आरोप
उन्होंने आगे कहा, "मिडिल क्लास परिवार किसी तरह गुजारा करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं और गरीबों ने उम्मीद छोड़ दी है।" खड़गे ने संपत्ति की असमानता को लेकर भी सरकार पर हमला बोला और कहा, "असमानता ब्रिटिश शासन से भी बदतर है। भारत की कुल संपत्ति का 40% हिस्सा सबसे अमीर 1% लोगों के पास है। सबसे गरीब 50% लोग महज 15% संपत्ति पर गुजारा कर रहे हैं।"
कॉरपोरेट लोन माफी और क्रोनी कैपिटलिज्म पर हमला
उन्होंने आरोप लगाया, "आपकी सरकार ने आजाद भारत के इतिहास में गरीबों से अमीरों की ओर संपत्ति का सबसे बड़ा ट्रांसफर किया है। बेलगाम 'क्रोनी कैपिटलिज्म' (खास दोस्तों को फायदा पहुंचाने वाला पूंजीवाद) ही आपकी एकमात्र आर्थिक नीति है।" कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे आरोप लगाया कि 2014 से सरकार ने 16 लाख करोड़ रुपये से अधिक के कॉर्पोरेट लोन माफ कर दिए हैं।
22,006 करोड़ के दावों पर सिर्फ 6.5 करोड़ की वसूली का दावा
खरगे ने कहा, "और हाल ही में हैरान करने वाले एक मामले में, लेनदारों ने 22,006 करोड़ रुपये के माने गए दावों के बदले सिर्फ़ 6.5 करोड़ रुपये वसूले, यानी 99.97% का नुकसान (हेयरकट) हुआ।" उन्होंने आगे कहा, "देश ने देखा है कि भारत के प्रधानमंत्री अपने करीबी दोस्त के लिए पर्सनल ट्रैवल एजेंट की तरह काम कर रहे हैं!"
सोना और विदेशी यात्रा पर पीएम की अपील पर भी निशाना
खड़गे ने लोगों से गैर-जरूरी विदेशी यात्रा और सोना खरीदने से बचने की पीएम मोदी की अपील की भी आलोचना की। उन्होंने कहा, "भारतीयों से सोना न खरीदने और विदेश यात्रा न करने के लिए आपकी बार-बार की नसीहतें जमीनी हकीकत दिखाती हैं। सच तो यह है कि लोगों से झूठ बोलने की आपकी काबिलियत के अलावा कुछ भी नहीं बदला है!" (भाषांतर: Ravi Pandey । इनपुट: ANI)
यह भी पढ़ें: भारत की अर्थव्यवस्था ने फिर दिखाया दम, PM मोदी ने जनता की ताकत को सराहा