नेपाल में हालिया घटनाक्रम के बाद लखीमपुर खीरी के ग
लखीमपुर खीरी: नेपाल घटनाक्रम के बाद खीरी बॉर्डर सील, डीएम-एसपी ने गौरीफंटा में पैदल गश्त कर लिया हालात का जायजा
नेपाल में हालिया घटनाक्रम के बाद भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। लखीमपुर खीरी के गौरीफंटा बॉर्डर को एहतियातन सील कर दिया गया है। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल और पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा देर शाम खुद सीमा पर पहुंचे। एसएसबी और पुलिस के साथ पैदल गश्त कर उन्होंने इलाके का जायजा लिया और स्थिति का निरीक्षण किया। सीमा सुरक्षा को लेकर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों ने हर संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही, ग्रामीणों से सतर्क रहने और किसी भी असामान्य गतिविधि की सूचना देने की अपील की गई है।