सेवानिवृत आबकारी अधिकारी के यहां छापा
आय से अधिक संपत्ति मामले में कार्रवाई
सेवानिवृत आबकारी अधिकारी के यहां छापा
मिला 4 कोलो सोना, सवा करोड़ रुपये
इंदौर। लोकायुक्त पुलिस ने बुधवार सुबह दर्मेंद्र सिंह भदौरिया के कई ठिकानों पर छाप मारा। भदौरिया आबकारी विभाग के सेवानिवृत अधिकारी हैं। यह छापा इंदौर के साथ-साथ ग्वालियर औऱ उज्जैन में भी मारा गया। उनपर आरोप है कि उन्होंने आय से अधिक संपत्ति अर्जित की। इस कार्रवाई में एसपी डा. राजेश सहाय के साथ कई लोग शामिल थे।
भदौरिय के यहां से एक करोड़ रुपये के अलावा 13 लाख, 13 हजार और 612 रुपये मिले हैं। इस छापा में चार किलो व 221 ग्राम सोना मिला है । जिसका मूल्य 5 करोड़ 48 लाख और 79 हजार 930 रुपये है। इसके अलावा 7 किलो 128 ग्राम चांदी भी मिला है, जिसका मूल्य 8, 08, 086 रुपये है। इसके साथ-साथ औऱ भी समान मिले हैं, जिसकी कीमत 2 करोड़ 23 लाख, 27 हजार और 930 रुपये है। इसमें बाहन, घड़ी, हथियार, परफ्यूम, फर्नीचर आदि शामिल हैं। इसके अलावा ओल्ड पलासिया के मकान से 9 करोड़66 लाख रुपये की संपत्ति मिली है।
इंदौर से धार, झाबुआ के रास्ते अवैध शराब गुजरात पहुंचती थी। भदौरिया भी इसी इलाके में पदस्थ थे। यहां अवैध शराब की बिक्री को नजरअंदाज किया जाता रहा। भदौरिया के समय चालान हाथ से बनाए जाते और कम राशि का चालान भरकर अधिक माल उठाया जाता था। एक चालान से कई बार गोदाम से स्टाक निकालने के आरोप लगे। 100 करोड़ से अधिक का चालान घोटाला हुआ है। पब और बार के लाइसेंस उनके पास थे।