एशियन शतरंज में 12 वर्ष के माधवेंद्र बने चैंपियन
Asian Chess : भोपाल। माधवेंद्र प्रसाद वर्मा की उम्र 12 वर्ष है। माधवेंद्र ने थाइलैंड में आयोजित एशियन शतरंज चैंपियनशिप के अंडर-12 वर्ग में खिताबी मुकाबला जीत लिया है। 9 राउंड में 6 में जीत और तीन में ड्रॉ के साथ 7.5 अंक हासिल किया और उन्हें पहला स्थान मिला। इस खिताब के साथ उन्हें फीडे मास्टर का नॉर्म भी मिला है।
माधवेंद्र भोपाल के दूसरे फीडे मास्टर हैं। इससे पहले 1985 में रफीक खान ने यह उपाधि हासिल की थी। माधवेंद्र सबसे कम उम्र में फीडे मास्टर बनने वाले भोपाल के पहले खिलाड़ी हैं। माघवेंद्र के 2293 रेटिंग प्वाइंट है। फीडे मास्टर के लिए 7 और प्लाइंट चाहिये थे पर सीधे चैंपियन बनने से यह तमगा पहले ही मिल गया। ग्रेड मास्टर की दौड़ में मध्य प्रदेश से खडवा के आयुष व कटनी से अनुज हैं।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/police-killed-a-notorious-criminal-who-had-snatched-a-chain-from-a-woman/99602
UP News : शामली में पुलिस ने सोमवार देर रात महज 7 घंटे के अंदर महिला से चेन लूटने वाले कुख्यात बदमाश को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। मारे गए बदमाश का नाम मिथुन बावरिया है और वह कुख्यात बावरिया गैंग का सरगना है। मिथुन लंबे समय से पश्चिमी यूपी और आसपास के राज्यों में पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था।