मध्य प्रदेश में सर्दी ने रफ्तार पकड़ ली है। भोपाल

मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड, अगले दो दिन शीतलहर अलर्ट जारी

तापमान लुढ़का, लोग ठिठुरने को मजबूर

मध्य प्रदेश में सर्दी ने रफ्तार पकड़ ली है। भोपाल और इंदौर में तापमान कई डिग्री नीचे गिर गया है। जबलपुर, उज्जैन और ग्वालियर सहित कई जिलों में कड़ाके की ठंड का असर साफ दिखाई दे रहा है।

अगले दो दिन शीतलहर का अलर्ट

मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में अगले दो दिनों के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिक अरुण गर्ग के अनुसार— “उत्तर भारत में बर्फबारी के कारण ठंडी हवाएं सीधे मध्य प्रदेश पहुंच रही हैं, जिससे रातों में सर्दी बढ़ गई है।”

उत्तर भारत की बर्फबारी का असर

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में हो रही बर्फबारी का सीधा प्रभाव मध्य प्रदेश पर पड़ा है। उत्तर दिशा से आने वाली तेज ठंडी हवाओं ने रात के तापमान को बेहद नीचे ला दिया है। दिन में धूप निकलने से हल्की राहत मिलती है, लेकिन सुबह-शाम ठिठुरन बरकरार रहती है।

स्कूल का समय नहीं बदला, बच्चे परेशान

शीतलहर के अलर्ट के बावजूद प्रदेश में अधिकांश जिलों ने स्कूल टाइमिंग में बदलाव नहीं किया है। सिर्फ ग्वालियर, छिंदवाड़ा और देवास में स्कूल का समय बढ़ाया गया है। भोपाल में कई स्कूल सुबह 7:30 बजे शुरू होते हैं, जिसके चलते बच्चे ठंड में ही घरों से निकलने को मजबूर हैं। 6.30 बजे तक वैन और बसें बच्चों को लेने पहुंच जाती हैं, जिससे ठिठुरन और बढ़ जाती है।

कलेक्टर ने समय बदलने के संकेत दिए

भोपाल कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी से बातचीत कर स्कूल समय में बदलाव के संकेत दिए हैं। आदेश तैयार किए जा रहे हैं और जल्द ही नए निर्देश जारी किए जा सकते हैं।

नवंबर में ठंड + बारिश का पैटर्न दोहराएगा असर

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 10 सालों से नवंबर में ठंड के साथ बारिश होने का ट्रेंड रहा है। इस बार भी महीने के दूसरे सप्ताह में ठंड और बढ़ने की संभावना है।

यह भी पढ़े: एयरलिफ्ट नवजात वामिका की 5 घंटे की सर्जरी सफल

https://www.primenewsnetwork.in/india/airlifted-infant-vamika-saved-after-5-hour-surgery/97903