जाने-माने अभिनेता और 'महाभारत' के कर्ण पंकज धीर का

महाभारत के 'कर्ण' पंकज धीर का निधन

महाभारत के 'कर्ण' पंकज धीर का निधन

68 की उम्र में कैंसर से हारे जंग

नई दिल्ली। जाने-माने अभिनेता और 'महाभारत' के कर्ण पंकज धीर का कल निधन हो गया है। उन्होंने 68 साल की उम्र में मुंबई में मंगलवार को आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। वे 15 अक्टूबर को जिंदगी की जंग हार गए और यह दुनिया छोड़कर चले गए।  निर्देशक बी आर चोपड़ा की 'महाभारत' में कर्ण की आईकॉनिक भूमिका निभाने के लिए पंकज धीर का जाना जाता था। उनकी मौत की खबर सामने आते ही सिनेमा जगत में मातम पसर गया है।  हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेताओं को तौर पर पंकज धीर को जाना जाता था। सिर्फ टीवी ही नहीं बल्कि फिल्मों में भी उन्होंने बतौर एक्टर काम किया था। उनके निधन की खबर से हर कोई हैरान और सदमे में है।   मीडिया रिपोर्ट के अनुसार महाभारत टीवी शो में अर्जुन की भूमिका निभाने वाले अभिनेता फिरोज खान ने भी पंकज धीर की मौत की पुष्टि की है। पंकज और फिरोज असल जिंदगी में काफी अच्छे दोस्त हुआ करते थे। अपने दोस्त की मौत के गम पर फिरोज ने सोशल मीडिया पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है और लिखा है- अलविदा मेरे दोस्त हम आपको काफी याद करेंगे।